By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 14, 2018
देहरादून। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में सुबह भूकंप का हल्का झटका महसूस किया गया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.0 मापी गई है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। इसमें जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि उत्तरकाशी में सुबह छह बजकर 12 मिनट पर भूकंप का झटका महसूस किया गया। इसका केंद्र 10 किमी की गहराई में था।
सिंह ने इसे हल्की तीव्रता का भूकंप बताया जो उत्तराखंड की पहाड़ियों में सामान्य है।