फिर हिली इंडोनेशिया की जमीन, 6.1 तीव्रता का आया भूकम्प

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 22, 2019

जर्काता। इंडोनेशिया के तट पर मंगलवार तड़के 6.1 तीव्रता वाले भूकम्प के झटके महसूस किए गए लेकिन सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। भूकम्प के कारण किसी के हताहत होने या किसी अन्य प्रकार की क्षति की तत्काल कोई खबर नहीं है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार भूकम्प का केन्द्र वांगपु शहर से करीब 150 किलोमीटर दूर सुम्बा द्वीप के पास 31 किलोमीटर की गहराई में था।

इंडोनेशिया आपदा एजेंसी के अनुसार भूकम्प के बाद उसी इलाके में 5.2 की तीव्रता का एक और भूकम्प आया। गौरतलब है कि इंडोनेशिया में पिछले साल दिसम्बर में ज्वालामुखी फटने के बाद आए भीषण भूकम्प में 400 से अधिक लोगों की जान चली गई थी।

प्रमुख खबरें

Mandar Hill Harassment Incident | बिहार के टूरिस्ट स्पॉट मंदार हिल पर महिला से बर्बरता और छेड़छाड़, 6 लोगों पर केस दर्ज; वीडियो वायरल

India Vs West Indies 2026 | वेस्टइंडीज़ सीरीज़ में यशस्वी जायसवाल को प्लेइंग XI में मिलेगा मौका? पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने दिए अहम संकेत

Ajit Doval से क्या मांग रहे राहुल गांधी? क्यों पीछे पड़ी कांग्रेस, हैरान कर देगी वजह!

UP International Trade Show में बोले Amit Shah: भयमुक्त उत्तर प्रदेश अब बना निवेश का केंद्र