अमेरिका के लॉस एंजिलिस में भूकंप के झटके महसूस किए गए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 13, 2024

अमेरिका के लॉस एंजिलिस में बृहस्पतिवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने मालिबू से सात किलोमीटर उत्तर में केंद्रित 4.7 तीव्रता के भूकंप की जानकारी दी। यूएसजीएस ने कहा कि भूकंप का केंद्र जमीन से 11 किलीमीटर नीचे था।

ऑरेंज काउंटी में 72 किलोमीटर दूर तक झटके महसूस किए गए। कैलिफोर्निया के ‘गवर्नर ऑफिस ऑफ इमरजेंसी सर्विसेज’ ने बताया कि वह स्थिति पर नजर बनाए हुए है और किसी भी तरह के नुकसान का पता लगाया जा रहा है। इस साल इस क्षेत्र में कई भूकंप आए हैं। अगस्त में लॉस एंजिलिस क्षेत्र से लेकर सैन डिएगो तक 4.4 तीव्रता के भूकंप महसूस किए गए थे।

प्रमुख खबरें

Jannik Sinner की होगी घुटने की सर्जरी, Australian Open से बाहर होने की आशंका

आंध्र प्रदेश: CM Chandrababu Naidu ने स्वास्थ्य और कृषि में AI तकनीक अपनाने के निर्देश दिए

चोटों के कारण गंवाए 10 से 15 Test मैच, KL Rahul ने समझाई तीनों फॉर्मेट की चुनौती

NIA पूछताछ के बाद Sabina Yasmin का आरोप, राजनीतिक बदले की भावना से बनाया जा रहा निशाना