दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत में लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.6 तीव्रता

By अंकित सिंह | May 29, 2020

राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को कम तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। बता दें कि कोरोना लॉकडाउन के दौरान पांचवी बार दिल्ली में भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने कहा कि रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.6 दर्ज की गई, भूकंप का केंद्र हरियाणा में रोहतक था। इससे पहले 15 मई को दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके लगे थे। इसके अलवा उत्तरपूर्वी दिल्ली में वजीरपुर के पास के इलाके में 10 मई को मध्यम तीव्रता का भूकंप आया था। वजीरपुर और उसके आस-पास के इलाके 12 और 13 अप्रैल को आए क्रमश: 3.5 और 2.7 तीव्रता के भूकंप का केंद्र रहे थे। भूकंप के पांच क्षेत्र हैं। दिल्ली चौथे क्षेत्र में पड़ता है। 

प्रमुख खबरें

Taiwan के समर्थन में उतरी European Parliament, Kaja Kallas से सुरक्षा सहयोग बढ़ाने की अपील

Jio Platforms IPO में 1065 से 1119 रुपये Price Band तय, जुटेंगे 30213 करोड़

Riyadh Airport पर हमले में 3 की मौत और कई घायल, जांच के बाद उड़ानें फिर सामान्य

एशियाई खेलों में सफलता के बाद भी विदेशी Archery Coach Dave Cousins को तीन माह से वेतन नहीं मिला