छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में 4.8 तीव्रता के भूकंप के झटके, कोई बड़ी क्षति नही

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 14, 2022

छत्तीसगढ़ के उत्तरी भाग में स्थित कोरिया जिले के कुछ हिस्सों में शुक्रवार तड़के 4.8 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पिछले तीन महीने में यह तीसरी बार है, जब कोरिया जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। एक सरकारी अधिकारी ने कहा, ‘‘कोरिया जिले के मुख्यालय बैकुंठपुर के पास छिंदंड में सुबह करीब पांच बजकर 28 मिनट पर 4.8 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। भूकंप का केंद्र धरती की सतह से 10 किलोमीटर की गहराई में था।’’

इससे पहले, कोरिया जिले में इस साल जुलाई में दो बार और अगस्त में सूरजपुर जिले में एक बार भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। 29 जुलाई को बैकुंठपुर इलाके में 4.6 तीव्रता का भूकंप आया था। इसी इलाके में 11 जुलाई को 4.3 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था। चार अगस्त को सूरजपुर के गंगोटी इलाके में 3.0 तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया था।

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार