भाजपा सरकार पर प्रियंका का वार, बोलीं- UP में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस नहीं, ईज ऑफ डूइंग क्राइम है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 08, 2020

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कारोबार करने की सुगमता (ईज ऑफ डूइंग बिजनेस) की रैकिंग में उत्तर प्रदेश के लंबी छलांग लगाने की पृष्ठभूमि में मंगलवार को दावा किया कि भाजपा सरकार के तहत राज्य में सिर्फ ‘ईज ऑफ डूइंग क्राइम और ईज ऑफ डूइंग घोटाला’ है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर उप्र सरकार का खुद की पीठ थपथपाना वैसा ही है जैसे लापता सहमति पत्रों के बल पर निवेश कराना। प्रदेश में उद्योग धंधे बंद हो रहे हैं। फैक्ट्रियों में ताला लगा है, बुनकर करघा बेच रहे हैं।’’ कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी ने दावा किया, ‘‘वास्तव में यहां केवल ईज ऑफ डूइंग क्राइम और ईज ऑफ डूइंग घोटाला है।’’ 

प्रमुख खबरें

दिल्ली में Swine Flu के 2300+ मामले, Influenza B और Covid की भी दस्तक: सरकार की एडवाइजरी

Delhi H1N1 Crisis: मुख्यमंत्री Rekha Gupta ने बुलाई आपात बैठक, Health Minister बोले- हालात पूरी तरह काबू में

Raksha Bandhan 2026 पर चाहिए Royal Look? Step-by-Step आज़माएं Smoky Brown Winged Eye Makeup

Delhi में प्याज की कीमतों से बड़ी राहत! अब 35 रुपये/किलो में मिलेगा, Kanda Express रवाना