पूर्वी सेना के कमांडर ने सिक्किम में अग्रिम इलाकों का दौरा किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 03, 2024

गंगटोक। पूर्वी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आर सी तिवारी ने सिक्किम में सीमावर्ती इलाकों का दौरा किया और अभियानगत तैयारियों की समीक्षा की। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई। विज्ञप्ति में बताया गया कि जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ (जीओसी-इन-सी) पूर्वी सेना कमान तिवारी ने त्रिशक्ति कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल वीपीएस कौशिक के साथ एक और दो मई को सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा किया और बुनियादी ढांचे एवं क्षमता विकास की प्रगति और अभियानगत तैयारियों की समीक्षा की। 

इसे भी पढ़ें: Uttar Pradesh : गांव में आग लगने से नौ माह की बच्ची की झुलसकर मौत

उन्होंने राज्यपाल को ऑपरेशन सद्भावना के तहत शुरू की जा रही विभिन्न कल्याणकारी परियोजनाओं के बारे में भी जानकारी दी। लेफ्टिनेंट जनरल तिवारी ने राज्यपाल को अवगत कराया कि पिछले वित्त वर्ष के दौरान त्रिशक्ति कोर द्वारा पांच करोड़ रुपये से अधिक की 67 परियोजनाओं को क्रियान्वित किया गया था और वर्तमान वित्त वर्ष में 15 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं को लागू करने की योजना है।

प्रमुख खबरें

चुनाव आयोग ने 6 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान किया, नंदीग्राम पर रहेगी सबकी नजर

Goa Police को ड्रग्स के खिलाफ देश में नंबर 1 बनना चाहिए: Amit Shah

Lust Stories 3 में फिर दिखेगा प्यार और चाहत का अनोखा रंग, चार निर्देशकों की चार कहानियां मचाएंगी हलचल

England ने Kevin Pietersen को बनाया स्पेशलिस्ट मेंटर, World Cup में देंगे मार्गदर्शन