By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 28, 2026
गुवाहाटी, 28 जुलाई भीषण बाढ़ से जूझ रहे पूर्वी असम में पशुधन की सुरक्षा एक प्रमुख चुनौती बनकर उभरी है, क्योंकि प्रभावित परिवारों की बड़ी संख्या अपनी आजीविका के लिए मवेशियों और मुर्गियों पर निर्भर है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। राज्य सरकार जानवरों के लिए चारा और चिकित्सा की सुविधा उपलब्ध करा रही है।
उन्होंने कहा, ‘‘...‘अहिंसा हेल्पिंग हैंड्स फॉर पॉज़ फाउंडेशन’ और परवाह के चंदमिता दास, अभय बोरा एवं उनके साथी स्वयंसेवकों को शिवसागर में कई स्थानों पर उनकी नि:स्वार्थ सेवा के लिए हार्दिक धन्यवाद।’’ देवी ने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में गायों, कुत्तों, बिल्लियों, सूअरों, बकरियों और अन्य जानवरों को चारा एवं दवाइयां उपलब्ध कराना वाकई काबिल-ए-तारीफ और प्रेरणादायक है।