Navratri Special Recipes: इस बार स्वाद के साथ सेहत का भी रखें ख्याल, ट्राई करें ये 2 हेल्दी डिशेज

By एकता | Mar 19, 2026

कुछ लोग नवरात्रि के व्रत में खुद को और अपने शरीर को जरूरत से ज्यादा तकलीफ दे देते हैं। लेकिन सच तो यह है कि नवरात्रि का व्रत शरीर को साफ और हल्का करने के लिए होता है, न कि उसे परेशान करने के लिए। पूरे दिन भूखे रहकर शाम को भारी या अस्वस्थ खाना खाने का कोई फायदा नहीं होता। इसलिए हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ आसान, स्वादिष्ट और पौष्टिक रेसिपीज, ताकि इस नवरात्रि आप व्रत भी रखें और सेहत का भी पूरा ध्यान रखें।

सामग्री: 1 कप साबूदाना (3–4 बार धोकर, 1 कप पानी में रात भर भिगोया हुआ), 1 बड़ा चम्मच सब्जा सीड्स (1 कप पानी में भिगोए हुए), 2 कप ताजा दही, सेंधा नमक स्वादानुसार, ½ छोटा चम्मच ताजी पिसी काली मिर्च, 1 छोटा चम्मच बारीक कटा अदरक, 2 बड़े चम्मच कटी धनिया पत्ती, ¼ कप अनार के दाने, ¼ कप भुनी मूंगफली (दरदरी कुटी हुई); तड़के के लिए: 1 बड़ा चम्मच देसी घी, ½ छोटा चम्मच जीरा, 1 हरी मिर्च (कटी हुई), कुछ करी पत्ते, 8–10 काजू।

बनाने की विधि: सबसे पहले साबूदाने को 3–4 बार धोकर 1 कप पानी में रात भर भिगो दें और सब्जा सीड्स को 10–15 मिनट के लिए पानी में भिगो लें। अब भीगे हुए साबूदाने को प्लेट में फैलाकर लगभग 4 मिनट तक भाप में पकाएं, फिर थोड़ा पानी डालकर दानों को अलग करें और छान लें। एक बाउल में दही लेकर उसमें सेंधा नमक, काली मिर्च, अदरक और धनिया पत्ती डालकर अच्छी तरह फेंट लें। अब इसमें सब्जा सीड्स, अनार के दाने, भुनी मूंगफली और तैयार साबूदाना डालकर अच्छे से मिक्स करें। आखिर में एक पैन में घी गरम करें, उसमें जीरा, हरी मिर्च, करी पत्ते और काजू डालकर हल्का भून लें और यह गरम तड़का तैयार बाउल के ऊपर डालकर तुरंत परोसें।

इसे भी पढ़ें: Navratri Special: व्रत में मिलावट का डर? घर पर बनाएं 100% Pure राजगिरा आटा, जानें स्टोर करने के ट्रिक्स

साबूदाना फ्रूट कस्टर्ड

नवरात्रि में अगर कुछ मीठा और हेल्दी खाने का मन हो, तो साबूदाना फ्रूट कस्टर्ड एक बढ़िया विकल्प है। यह क्रीमी, स्वादिष्ट और ताजगी से भरपूर डेजर्ट है, जो व्रत के दौरान आपको एनर्जी भी देता है।

सामग्री: 1 कप भुने हुए मखाने, ½ कप बादाम, 10 काजू, एक चुटकी केसर, एक चुटकी इलायची पाउडर, 12–15 खजूर, 1 कप गुनगुना दूध (भिगोने के लिए), 2 कप दूध, 1 कप उबला हुआ साबूदाना; फल (अपनी पसंद के अनुसार): ¼ कप अनार, 1 केला (कटा हुआ), ¼ कप काले अंगूर, ¼ कप हरे अंगूर, ½ कप आम (कटा हुआ)।

बनाने की विधि: सबसे पहले मखाने, बादाम, काजू और खजूर को गुनगुने दूध में 15–20 मिनट के लिए भिगो दें, फिर इन्हें केसर और इलायची पाउडर के साथ पीसकर एक स्मूद पेस्ट बना लें। अब एक पैन में 2 कप दूध गरम करें और उसमें यह पेस्ट डालकर धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए पकाएं, जब तक मिश्रण हल्का गाढ़ा और क्रीमी न हो जाए। इसके बाद इसमें उबला हुआ साबूदाना डालकर अच्छे से मिलाएं और कुछ मिनट और पकाएं। गैस बंद करके मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें, फिर इसमें कटे हुए फल डालें और हल्के से मिक्स करें। ठंडा-ठंडा परोसें और व्रत के दौरान इस हेल्दी मिठास का आनंद लें।

View this post on Instagram

A post shared by Vritta Sawhney (@snapsfromkitchen)

प्रमुख खबरें

Deendayal Upadhyaya की जयंती पर UP BJP ने अंत्योदय का संकल्प दोहराया

उत्तर प्रदेश: Rajya Sabha की 10 और विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव कार्यक्रम तय

Chhattisgarh में भारी बारिश: CM Vishnu Deo Sai ने शनिवार को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया

सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री Ram Govind Chaudhary का 74 वर्ष की उम्र में निधन