Beat the Heat: चिलचिलाती गर्मी से मिलेगी राहत, घर पर बनाएं ये Royal Mango Rabri Falooda, नोट करें आसान रेसिपी

By दिव्यांशी भदौरिया | Apr 24, 2026

समर सीजन में ठंडा और रिफ्रेशिंग चीजें खाने को मिल जाए, तो मजा आ जाता है। इस दौरान ठंडी-ठंडी आइसक्रीम या फालूदा खाकर बॉडी एकदम रिफ्रेश फील करने लगता है। गर्मियों के सीजन में फलों का राजा 'आम'सबसे ज्यादा खाया जाता है। आम से कई तरह की डिशेज और ड्रिंक्स बनाए जाते हैं, जो काफी टेस्टी होते है। गौरतलब है कि चिलचिलाती धूप में कुछ ठंडा, मीठा और रिफ्रेशिंग मिल जाए, तो पूरा दिन बन जाता है। ऐसे में आप 'मैंगो रबड़ी फालूदा'  आसानी से बना सकते है। यह एकदम रॉयल डेजर्ट है इसका नाम सुनते ही सबके मुंह में पानी आ जाता है।

मैंगो रबड़ी फालूदा बनाने के लिए सामग्री

- पके हुए मीठे आम - 2 बड़े (एक प्यूरी के लिए, एक छोटे टुकड़ों में कटा हुआ)

-रबड़ी - 2 कप (आप रेडीमेड या घर की बनी रबड़ी ले सकते हैं)

-फालूदा सेव - 1 कप (उबली हुई)

-सब्जा के बीज - 2 छोटे चम्मच (पानी में भीगे हुए)

-रोज सिरप - 2 बड़े चम्मच

-ड्राई फ्रूट्स - बारीक कटे हुए बादाम और पिस्ता (गार्निश के लिए)

-आइसक्रीम - 2 स्कूप (वनीला या मैंगो फ्लेवर)

मैंगो रबड़ी फालूदा बनाने की विधि

- सबसे पहले आप सब्जा के बीजों को आधा कप पानी में 15-20 मिनट के लिए भिगो दें। फूलने के बाद ये एकदम जेली जैसा हो जाए जाएगा और इसकी तासीर भी काफी ठंडी होती है। इसके बाद, फालूदा सेव के पैकेट पर दिए गए निर्देशों के अनुसार उबाल लें और तुरंत ठंडे पानी से धोकर रख लें जिससे ये आपस में चिपकें नहीं।

- अब एक आम को छीलकर मिक्सी में पीस लें और बिना पानी डाले उसकी एक गाढ़ी और स्मूद प्यूरी तैयार कर लें। दूसरे आम के चौकोर टुकड़े करके रख लें।

- यदि आपके पास पहले रबड़ी नहीं है, तो आप आधा लीटर फुल क्रीम दूध लें, उसे 15 मिनट तक उबाल कर थोड़ा गाढ़ा कर लें और उसमें मिठास के लिए थोड़ा सा कंडेंस्ड मिल्क मिला दें। फिर इसे फ्रिज में रखकर एकदम ठंडा कर लें। यह लीजिए आपकी इंस्टेंट रबड़ी तैयार है।

- इसके बाद दो बड़े और सुंदर कांच के गिलास लें और सबसे नीचे 1-1 चम्मच भीगे हुए सब्जा के बीज डालें।

- इसके ऊपर 1 चम्मच रोज सिरप किनारों से होते हुए डालें, जिससे गिलास बाहर से दिखने में काफी सुंदर लगे।

- अब आप उबली हुई फालूजा सेव की एक अच्छी सी लेयर लगाएं।

- ऊपर से ताजी मौंगो प्यूरी और आम के कटे हुए टुकड़े डालें।

- इसके बाद गिलास में अपनी ठंडी-ठंडी रबड़ी भरें।

- अब गिलास के सबसे ऊपर वैनिला या मैंगो आइसक्रीम का एक बड़ा स्कूप रखें।

- इसके बाद मैंगो फालूदा में कटे हुए बादाम, पिस्ता, चेरी और कुछ आम के टुकड़ों से सजाएं। आप चाहें तो लुक को और निखारने के लिए ऊपर से थोड़ा-सा रोज सिरप और डाल सकते हैं।

- इस बात का ध्यान रखें कि फालूदा का असली मजा तभी आता है जब इसकी हर एक सामग्री चिल्ड हो। जब आप गिलास में असेंबल करें तो पहले इन सभी चीजों को फ्रिज में अच्छे से ठंडा कर लें। 

- यह लीजिए आपका टेस्टी और रिफ्रेशिंग 'मैंगो रबड़ी फालूदा' बिल्कुल बनकर तैयार है। 

प्रमुख खबरें

रुपया शुरुआती कारोबार में 35 पैसे मजबूत होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.64 पर पहुंचा

Health Tips: हिप्स और थाइज के Stubborn Fat से चाहिए छुटकारा? एक्सपर्ट के ये 2 आसान तरीके करेंगे कमाल

ग्रेटर नोएडा में फर्जी आधार और पैन कार्ड बनाकर अवैध रूप से रह रहा चीनी नागरिक गिरफ्तार

Guru Purnima 2026: जानें कब है गुरु पूर्णिमा, उदयातिथि के अनुसार शुभ मुहूर्त और Puja Vidhi