रामलीला मैदान से अनधिकृत कालोनी के बारे में बोलना आसान, काम करना कठिन: केजरीवाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 24, 2019

नयी दिल्ली। अनधिकृत कालोनियों पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हालिया बयानों की आलोचना करते हुए यहां आयोजित एक रैली में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि रामलीला मैदान से अनधिकृत कालोनी के बारे में बोलना आसान है लेकिन वहां काम करना कठिन है। केजरीवाल अपनी सरकार का रिपोर्ट कार्ड जारी करने के अवसर पर रविवार को हुई प्रधानमंत्री की रैली का हवाला दे रहे थे। 

उन्होंने मोदी का नाम लिए बगैर कहा, “रामलीला मैदान से अनधिकृत कालोनियों के बारे में बोलना आसान है लेकिन वहां काम करना कठिन है।” केजरीवाल ने कहा, “हमने (दिल्ली सरकार) अनधिकृत कालोनियों में बहुत काम किया है और साबित किया है कि इन कालोनियों में कल्याणकारी योजनाएं लागू की जा सकती हैं।”

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा