निरोगी रहना है तो रोजाना सुबह खाली पेट भिगोकर खाएँ ये 5 चीज़ें

By प्रिया मिश्रा | Nov 02, 2021

स्वस्थ रहने के लिए हमारा खानपान अच्छा होना चाहिए। हम जो भी खाते हैं उसका हमारी सेहत पर सीधा असर होता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार कुछ चीज़ों को भिगोकर सुबह खाने से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं में लाभ होता है। इसके लिए बस इन चीज़ों को रातभर पानी में भिगोकर रख दें और सुबह इनका सेवन कर लें। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि सुबह कौन सी चीज़ें भिगोकर खानी चाहिए-

मेथी दाने का इस्तेमाल खाने में तड़के के लिए होता है। लेकिन अगर इसे भिगोकर सुबह खाली पेट खाया जाए तो यह हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर और फॉस्फोरस होता है जो हमारे पाचनतंत्र के लिए काफी फायदेमंद होता है। खाली पेट भीगे हुए मेथी दाने का सेवन करने से डायबिटीज और अनियमित पीरियड्स की समस्या में फायदा होता है। इसके अलावा इससे दाँत और हड्डियाँ मजबूत बनती हैं।   

बादाम 

भीगे हुए बादाम खाने से याद्दाश्त तेज होती है यह तो आपने सुना होगा। लेकिन भीगे हुए बादाम खाने से कई अन्य स्वास्थ्य लाभ भी होते हैं। बादाम प्रोटीन का बहुत अच्छा स्त्रोत है और रोजाना इसके सेवन से मांसपेशियों मजबूत बनती हैं। रोजाना सुबह खाली पेट भीगे हुए बादाम का सेवन करने से पाचन तंत्र भी बेहतर तरीके से काम करता है।

इसे भी पढ़ें: पेट से जुड़ी बीमारियों से लड़ने में मदद करता है एलोवेरा का जूस

अलसी के बीज 

सुबह खाली पेट अलसी के बीजों का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन, आयरन और ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है। अलसी के बीजों को भिगोकर खाने से बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है और दिल स्वस्थ्य रहता है। इसके अलावा यह शरीर में प्रोटीन की आपूर्ति के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। भीगे हुए अलसी के बीज खाने से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं में लाभ होता है। 

मुनक्का 

मुनक्का का इस्तेमाल का आमतौर पर दलिया, खीर या अन्य चीज़ों में होता है। यह खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हमारे स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है। इसमें पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम और फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। मुनक्का में मौजूद पोटैशियम से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से निजात पाने में भी मदद मिलती है। वहीं इसमें नेचुरल शुगर होती है जो स्वास्थ्य को नुकसान नहीं पहुँचाती है इसलिए डायबिटीज के मरीज भी इसका सेवन कर सकते हैं। भीगे हुए मुनक्के खाने से एनीमिया, किडनी स्टोन, स्किन प्रॉब्लम्स और पेट की दिक्कतों से भी राहत मिल सकती है।

अंकुरित मूंग दाल

अंकुरित मूंग दाल का सेवन आमतौर पर लोग सुबह के नाश्ते में करते हैं। यह प्रोटीन का सबसे अच्छा स्रोत माना जाता है। रोजाना सुबह भीगी हुई मूंग दाल का सेवन करने से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं में लाभ होता है। मूंग दाल में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, फाइबर और विटामिन बी मौजूद होता है। इसे खाने से पाचन सही होता है और कब्ज व गैस की समस्या से भी राहत मिलती है।

- प्रिया मिश्रा 

प्रमुख खबरें

Arjun Tendulkar की नेट्स में दिखी शानदार फॉर्म, घातक यॉर्कर से कप्तान ऋषभ पंत को किया परेशान- Video

नक्सलवाद खत्म! PM Modi के Vision से बदलेगा बस्तर, CM Vishnu Deo Sai ने पेश किया Development का रोडमैप

महाकुंभ वाले IIT वाले बाबा अभय सिंह ने कर ली शादी, जानें किस कॉलेज से की पढ़ाई, दोनों के पास हैं कौन-कौन सी डिग्रियां?

Pawan Khera की गिरफ्तारी के लिए छापे मार रही Assam Police, CM Himanta बोले- पहले उसको पेलूंगा, फिर उसका पेड़ा बनाऊँगा