नवरात्रि व्रत में ऐसे रहें फिट और एक्टिव! इन सुपरफूड्स से मिलेगी दिनभर भरपूर ऊर्जा

By दिव्यांशी भदौरिया | Sep 24, 2025

नवरात्रि का पर्व शुरु हो चुका है। ऐसे में साधक मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए 9 दिनों तक व्रत रखते हैं। देवी मां की पूजा-अराधना व उपवास रखते हैं। भक्त मां से मनचाह वर भी मांगते हैं। नवरात्रि में साधक 9 दिनों तक व्रत रखते हैं। व्रत में सात्विक और हल्का आहार लिया जाता है। इस अवधि में शरीर में एनर्जी और न्यूट्रिशन को होना भी काफी जरुरी है। अगर आप अपनी डाइट में  पोषण से भरपूर चींजे खाते हैं, तो शरीर में विटामिन्स और मिनरल्स की कमी नहीं होगी। न्यूट्रिशन की कमी होने से शरीर में थकान, कमजोरी औऱ इम्यूनिटी पर असर पड़ता है। यदि आप नवरात्रि में इन चीजों का सेवन करते हैं, तो आप हेल्दी बनें रहेंगे।


मखाना खाएं

 

मखाने में सबसे ज्यादा पोषक तत्व पाएं जाते हैं। यह शरीर को काफी हेल्दी रखता है। मखाने में प्रोटीन, फाइबर और अन्य कई सारे न्यूट्रिएंट्स होते हैं। व्रत में मखाने खाने से कभी भी कमजोरी महसूस नहीं होती है और शरीर भी हेल्दी बना रहता है। मखाने खाने से हार्ट हेल्थ बढ़िया बनीं रहती है, हड्डियां मजबूत होती है और डाइजेशन भी बेहतर होता है। 

 

साबुदाना 


व्रत के दौरान साबुदान खाना हेल्दी हो सकता है। इसमें अधिक मात्रा में कार्बोहाइड्रेट होती है जो शरीर को ऊर्जावन बनाता है। साबूदाना में कैल्शियम और आयरन की भरपूर मात्रा होता है, जो कि हड्डियों को मजबूत बनाता है और खून की कमी नहीं होने देता। नवरात्र के व्रत दौरान साबुदाना जरुर खाएं।


बादाम और किशमिश


भीगे हुए बादाम औऱ किशमिश कई सारे पावरफुल न्यूट्रिशन पाएं जाते हैं। इन दोनों चीजों में विटामिन्स और मिनरल्स की मात्रा काफी अधिक होती है। इनके सेवन से शरीर में थकान और कमजोरी नहीं होती है। सुबह के समय भीगी हुई किशमिश और बादाम खाने से शरीर पूरे दिन एनर्जेटिक बना रहता है। 


सिंघाड़े का आटा


व्रत के दौरान सिंघाड़े का आटा खाने से पेट की समस्या नहीं होती है। सिंघाड़े का आटे में फाइबर, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं। इसके सेवन से पाचन बेहतरीन बना रहता है कब्ज की समस्या नहीं होती है। अक्सर होता है कि व्रत के दिनों में हमें इनडाइजेशन या एसिडिटी हो जाती है तो ऐसे में सिंघाड़े के आटे का सेवन करने से पेट की समस्या दूर हो जाती है। 

प्रमुख खबरें

सोशल मीडिया बैन से वीजा जांच तक: बदलती वैश्विक नीतियां और बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव

MGNREGA की जगह नया ग्रामीण रोजगार कानून, VB-G RAM G विधेयक संसद में पेश होने की तैयारी

ICICI Prudential AMC IPO को ज़बरदस्त रिस्पॉन्स, दूसरे ही दिन फुल सब्सक्राइब हुआ

थोक महंगाई में नरमी के संकेत, नवंबर में थोक मूल्य सूचकांक - 0.32 प्रतिशत पर पहुंची