इस तरह करेंगे तुलसी के पत्ते का सेवन तो होंगे ढेरों लाभ, फायदे सुनकर चौंक जाएंगे आप

By प्रिया मिश्रा | Oct 13, 2021

सनतान धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत पवित्र माना जाता है। लेकिन इसका धार्मिक ही नहीं, चिकत्सीय महत्व भी बहुत ज़्यादा है। आयुर्वेद में तुलसी के पत्ते को बहुत फायदेमंद माना जाता है। तुलसी के पत्तों में विटामिन सी, कैल्शियम, जिंक और आयरन जैसे पोषक तत्व होते हैं जो कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं में लाभदायक होते हैं। रोजाना सुबह तुलसी के पत्तों का सेवन करने से कई बीमारियों में लाभ होता है। आज के इस लेख में हम आपको तुलसी के पत्तों के फायदे बताने जा रहे हैं-

तुलसी का सेवन हमारी ओरल हेल्थ के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। तुलसी के पत्तों के सेवन से साँस की दुर्गंध से निजात मिलता है। रोजाना तुलसी के कुछ पत्ते मुंह में रखकर चूसने से साँस में आने वाली दुर्गंध दूर होती है। लेकिन ध्यान दें कि तुसली के पत्तों को दांतों से चबाकर नहीं खाना चाहिए।

तुलसी के पत्ते में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जिससे सर्दी -खाँसी में जल्द राहत मिलती है। अगर सर्दी या हल्का बुखार हो तो पानी में तुलसी, काली मिर्च और गुड़ डालकर काढ़ा बनाकर पीने से फायदा होता है। 

स्ट्रेस को कम करने के लिए भी तुलसी का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। तुलसी के पत्ते में अडैप्टोजेन नामक तत्व मौजूद होता है जो स्ट्रेस को कम करने का काम करता है। नियमित रूप से तुलसी के पत्ते खाने से रक्त संचार दुरुस्त होता है और सिरदर्द में भी राहत मिलती है।

इसे भी पढ़ें: करवटें बदलते-बदलते ही बीत जाती है रात तो आजमाएं ये 5 चीज़ें, तुरंत आएगी नींद

साँस संबंधी समस्याएं जैसे अस्थमा, ब्रोंकाइटिस आदि में तुलसी का सेवन बेहद फायदेमंद है। नियमित रूप से तुलसी के पत्तों का सेवन करने से तुलसी कफ को पतला करके उसे शरीर से निकाल देती है साथ ही फेफड़ों को भी साफ करती है और उनकी काम करने की क्षमता को बढ़ाती है।

महिलाओं में पीरियड की अनियमितता की समस्या बेहद आम होती है। ऐसे में तुलसी से इस अनियमितता का इलाज किया जा सकता है। इसके लिए नियमित रूप से तुलसी का सेवन करें। ऐसा करने से आपको पीरियड को रेगुलर करने में सहायता मिलेगी।

तुलसी के सेवन से वजन कम करने में भी मदद मिलती है। तुलसी के सेवन से शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिलती है और मेटाबॉलिज्म मजबूत होता है। रोजाना तुलसी के पत्तों का सेवन करने से वजन घटाने में मदद मिलती है। 

ऐसे करें सेवन

रात में तुलसी के 4-5 पत्तों को अच्छी तरह धोकर एक कटोरी में पानी डालकर भिगो लें। सुबह इन पत्तों को खाली पेट पानी से निगल जाएं और कटोरी का पानी भी पी लें। इसके अलावा आप पत्तों को पानी में डालकर उबाल लें और फिर इसे छानकर चाय की तरह पी सकते हैं।

- प्रिया मिश्रा

प्रमुख खबरें

West Asia Crisis: Crude Oil की कीमतों में आग से रुपया बेहाल, Dollar के मुकाबले 44 पैसे टूटा

Indian Rupee को लगा बड़ा झटका! महंगे Crude Oil और मजबूत Dollar ने तोड़ी कमर, 44 पैसे गिरा

IPL Eliminator में Vaibhav Suryavanshi का तूफान, 29 गेंदों में 97 रन ठोक तोड़ा Chris Gayle का रिकॉर्ड

Iran की America को खुली धमकी, IRGC बोला- हमला हुआ तो तट बनेगा कब्रगाह