Dragon Fruit Benefits: खाली पेट ड्रैगन फ्रूट खाने से शरीर को मिलेंगे कई फायदे, वेट कम करने में भी कारगर

By अनन्या मिश्रा | Aug 02, 2023

ड्रैगन फ्रूट एक चमकीले छिलके वाला फल होता है। इस फल के गूदे पर काले बीज होते हैं। जो लोग अपने फिटनेस को लेकर जागरुक होते हैं, वह लोग इस फल को अपनी डाइट में शामिल करते हैं। यह फल स्वादिष्ट होने के साथ ही पोषक तत्वों से भरपूर होता है। ड्रैगन फ्रूट्स कार्ब्स, फाइबर, आयरन, प्रोटीन और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इस फल में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट भी पाया जाता है। ड्रैगन फ्रूट्स में फैट की मात्रा कम होने के साथ ही फाइबर की मात्रा अधिक होती है। यह फल वजन घटाने में भी काफी फायदेमंद होता है। 

इसे भी पढ़ें: Health Tips: कंप्यूटर से तेज दौड़ने लगेगा दिमाग, इन 5 न्यूट्रिएंट्स को डाइट में करें शामिल, ब्रेन फॉग से मिलेगी निजात

फ्री रेडिकल्स से होता है बचाव 

ड्रैगन फ्रूट में एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा पायी जाती है। ऐसे में अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट इस फल का सेवन करते हैं, तो इससे आपका शरीर और त्वचा फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसानों से बचती है। इस फल के सेवन से कैंसर और हृदय रोगों का खतरा भी कम होता है। ड्रैगन फ्रूट्स में फेनोलिक एसिड, फ्लेवोनोइड्स और बीटासायनिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। जो आपके शरीर को हेल्दी रखते हैं।

पेट के लिए लाभकारी

यदि आप रोजाना सुबह खाली पेट इस फल का सेवन करते हैं। तो इससे आपका पाचन तंत्र मजबूत होता है। नाश्ते के तौर पर इस फल का सेवन काफी अच्छा माना जाता है। इसके सेवन से आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है। ड्रैगन फ्रूट में फाइबर की मात्रा अधिक होने के कारण आपका वेट भी कंट्रोल में रहता है। इसलिए अगर आप भी अपना वजन कम करना चाहते हैं तो रोजाना सुबह खाली पेट इस फल का सेवन करें।

आंतों के लिए फायदेमंद

ड्रैगन फ्रूट आंतों के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है। इस फल में प्रोबायोटिक मौजूद होता है। जो आंतों की हेल्थ में सुधार करने का काम करता है। इसके अलावा प्रोबायोटिक खाने के पचाने में भी सहायक होता है। 

इम्यूनिटी बढ़ाए 

आप रोज सुबह ड्रैगन फ्रूट का सेवन इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए भी कर सकते हैं। इस फल में विटामिन सी पाया जाता है। विटामिन सी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में सहायक होता है। नाश्ते के तौर पर इस फल के सेवन से कई बीमारियों से शरीर का बचाव होता है। इस फल को रोजाना सुबह खाली पेट खाने से आपको सर्दी-जुकाम जैसी समस्याएं परेशान नहीं करेंगी।

खून की कमी होगी पूरी

ड्रैगन फ्रूट में आयरन की भरपूर मात्रा पायी जाती है। ऐसे में अगर आप रोजाना खाली पेट इस फल का सेवन करते हैं तो आपको भरपूर मात्रा में आयरन मिलेगा। इससे शरीर में खून की कमी पूरी होगी और यह एनीमिया के लक्षणों को भी कम करने में मददगार होता है। ड्रैगन फ्रूट के सेवन से हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है और आप स्वस्थ महसूस करते हैं।

प्रमुख खबरें

Moïse Kouamé ने रचा इतिहास, Rafael Nadal के बाद French Open में सबसे बड़ा कारनामा करने वाले युवा।

Yannik Sinner की Shocking Exit, जीता हुआ मैच हारे, Paris की गर्मी से French Open में बिगड़ी तबीयत

Tata Motors का बड़ा एक्शन: EV Booking में ढाई गुना उछाल, अब 50% बढ़ेगा उत्पादन

Tech की दुनिया में Wipro का बड़ा दांव, ServiceNow संग AI से बदलेगा कंपनियों का कामकाज