रोजाना जरूर खाएं एक आँवला, मिलेंगे ये गजब के फायदे, पढ़कर रह जाएंगे दंग

By प्रिया मिश्रा | Mar 22, 2022

आंवले का मुरब्बा, अचार और चटनी अमूमन हर घर में बनाया जाता है। आंवला कई औषधीय गुणों की खान है और यही वजह है कि हमारी दादी-नानी हमें  बचपन से किसी न किसी रूप में आंवला खिलाती आई हैं। आंवले में विटामिन सी, आयरन, कैल्शियम और फास्फोरस जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। आंवला हमारी सेहत के साथ-साथ हमारी त्वचा और बालों के लिए भी टॉनिक का काम करता है। नियमित रूप से आंवले का सेवन करने से कई बीमारियों से बचाव होता है और हमारी त्वचा और बाल भी हेल्दी रहते हैं। आज के इस लेख में हम आपको आंवले के कुछ चमत्कारी फायदे बताने जा रहे हैं -

आंवले में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो शरीर में जमा हानिकारक पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते हैं। इससे चेहरे पर मुहांसों की समस्या दूर होती है और चेहरे पर प्राकृतिक निखार आता है।

जिन लोगों को पेट की परेशानी होती है उनके लिए आंवला रामबाण की तरह काम करता है। आंवले में मौजूद फाइबर पाचन शक्ति को मजबूत बनाता है, जिससे पाचन संबंधी परेशानियों से छुटकारा मिलता है। रोजाना एक आंवले के सेवन से कब्ज, गैस और अपच जैसी पेट की बीमारियां दूर होती हैं।

आंवला हमारे बालों के लिए भी टॉनिक की तरह काम करता है। आंवले के सेवन से बाल मजबूत और घने बनते हैं। आंवले के नियमित इस्तेमाल से बालों में रूसी से लेकर बाल झड़ने तक की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है

इसे भी पढ़ें: हार्ट पेशेंट्स को भूलकर भी नहीं करने चाहिए ये योगासन, हो सकता है भारी नुकसान

आंवले के सेवन से शरीर की इम्युनिटी मजबूत होती है। आंवला विटामिन सी का काफी अच्छा स्त्रोत है। रोजाना एक आंवले का सेवन करने से सर्दी-खांसी में राहत मिलती है और मौसमी बीमारियों से बचाव होता है।

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए आंवला बहुत फायदेमंद माना जाता है। आंवले के नियमित सेवन से ना केवल आंखों की रोशनी बढ़ती है बल्कि मोतियाबिंद में भी यह रामबाण की तरह काम करता है। आंवले में पर्याप्त मात्रा में विटामिन ए पाया जाता है जो हमारी आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

जिन लोगों को दिल की बीमारी होती है उनके लिए आंवला रामबाण की तरह काम करता है। रोजाना एक आंवले का सेवन करने से खराब कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम होता है और दिल की बीमारियों से बचाव होता है।

वेट लॉस के लिए भी आंवला बहुत फायदेमंद माना जाता है। आंवले का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है।

जोड़ों के दर्द के लिए भी आंवले का सेवन बहुत कारगर उपाय माना जाता है। आंवले में भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है जिससे हड्डियां मजबूत बनती हैं और अर्थराइटिस या जोड़ों के दर्द से आराम मिलता है।

- प्रिया मिश्रा

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर