Salt Side Effects: ज्यादा नमक खाना सेहत के लिए हो सकता है हानिकारक, जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स

By अनन्या मिश्रा | Dec 01, 2023

नमक के बिना हमें किसी भी चीज का स्वाद नहीं मिलता है। इसलिए नमक के बिना खाने की कल्पना नहीं की जा सकती है। लेकिन अगर खाने में नमक की मात्रा कम या ज्यादा होने पर खाने का स्वाद बिलकुल खराब हो जाता है। बहुत लोग ऐसे भी होते हैं, जो खाने में नमक ज्यादा खाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नमक का ज्यादा सेवन आपके स्वास्थ्य को कई तरह से नुकसान पहुंचाता है। 


वहीं पैक्ड फूड्स में नमक की मात्रा काफी ज्यादा होती है। ऐसे में इन फूड्स का सेवन करने से व्यक्ति को कई तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में अगर आप भी ज्यादा मात्रा में नमक का सेवन करते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि ज्यादा नमक के सेवन से किस तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 


ब्लोटिंग 

अगर आप भी खाने में ज्यादा नमक खाते हैं, तो ऐसा करने से आपको बचना चाहिए। क्योंकि ज्यादा नमक का सेवन करने से आपको ब्लोटिंग की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। वहीं कई बार खाना खाने के बाद आप सामान्य से अधिक फूला हुआ महसूस करते हैं। ऐसा इसलिए भी होता है, क्योंकि खाने में नमक की मात्रा ज्यादा होती है। अगर आप फिट और हेल्दी रहना चाहते हैं। तो आपको नमक का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए।


ज्यादा प्यास लगना

आपने भी देखा होगा कि नमक का ज्यादा सेवन करने से मुंह सूखने लगता है। जिसके कारण आपको बार-बार प्यास लगती है। वहीं ज्यादा पानी पीने पर पेट फूलने की समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है।


नींद में खलल पड़ना

अगर आप सोने से पहले ज्यादा मात्रा में सोडियम वाली चीजों का सेवन करते हैं, तो आपकी नींद पर इसका असर पड़ सकता है। जब आप रात में ज्यादा नमक वाली चीजों का सेवन करते हैं, तो इससे आपको बेचैनी महसूस हो सकती है और नींद न आने की समस्या भी हो सकती है। इसलिए सीमित मात्रा में नमक का सेवन करना चाहिए।


दिल की बीमारियों का खतरा

नमक के ज्यादा सेवन से दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ता है। इसलिए अगर आप भी अपने दिल को सेहतमंद बनाए रखना चाहते हैं, तो आपको खाने में नमक की मात्रा सीमित रखना चाहिए।


कितना करें नमक का सेवन

ज्यादातर लोग नमक का ज्यादा सेवन करते हैं। जिसके कारण उनको हाई ब्लड प्रेशर जैसी गंभीर समस्या होती है। WHO के मुताबिक हर व्यक्ति के लिए नमक की मात्रा की जरूरत अलग-अलग हो सकती है। जोकि उनके शारीरिक गतिविधियों पर निर्भर करती हैं। लेकिन एक सामान्य व्यक्ति को 5 ग्राम नमक का सेवन करना चाहिए। 

प्रमुख खबरें

Manipur में गोलीबारी में झारखंड के एक श्रमिक की मौत, दो घायल

South Delhi के रेस्तरां में आग लगी, बचाव अभियान जारी

गैंगस्टर कानून के तहत मुकदमे के खिलाफ पूर्व विधायक Ajay Rai की याचिका खारिज

Uttar Pradesh के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आरक्षण के खिलाफ हैं : कांग्रेस