ज़्यादा मात्रा में करते हैं पालक का सेवन तो हो जाएं सावधान! हो सकती हैं ये गंभीर समस्याएं

By प्रिया मिश्रा | Mar 31, 2022

हरी पत्तेदार सब्जियों को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। ऐसी ही एक हरी पत्तेदार सब्जी है पालक। इसमें कैल्शियम, सोडियम, क्लोरिन, आयरन और प्रोटीन जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। पालक के सेवन से खून की कमी दूर होती है। इसे खाने से आंखों की रोशनी भी बढ़ती है। लेकिन पालक खाने के फायदे के साथ साथ कई नुकसान भी हैं। अगर अधिक मात्रा में पालक खाया जाए तो इससे स्वास्थ्य को कई नुकसान हो सकते हैं। आइए जानते हैं -

बहुत अधिक मात्रा में पालक खाने से शरीर में थकावट होने लगती है। इससे शरीर पर विषाक्त प्रभाव हो सकता है।

पालन में भले ही पोषक तत्व मौजूद हों लेकिन इसमें मौजूद ऑक्सेलेट से शरीर में मौजूद मिनरल्स को अवशोषित करने की क्षमता प्रभावित होती है। ये आयरन, कैल्शियम और जिंक को अवशोषित करने के बाधा उत्पन्न करता है।

हरी पत्तेदार सब्जियों में हिस्टामाइन मौजूद होता है। यह शरीर के कुछ सेल्स में पाया जाने वाला एक केमिकल है। इससे शरीर में एलर्जी की समस्या हो सकती है। 

इसे भी पढ़ें: शरीर में आयरन की कमी होने पर नजर आते हैं यह संकेत, हो जाएं सतर्क

ज्यादा अधिक मात्रा में पालक खाने से किडनी में पथरी की समस्या हो सकती है। दरअसल, पालक का ज्यादा सेवन करने से कैल्शियम की मात्रा बढ़ जाती है जिससे किडनी स्टोन होने का खतरा बढ़ जाता है।

ज्यादा पालक खाने से शरीर में यूरिक एसिड बढ़ सकता है जिससे गठिया की समस्या बढ़ सकती है। दरअसल, पालक में प्यूरिन्स और कुछ ऐसे केमिकल मौजूद होती हैं जो शरीर में यूरिक एसिड को बढ़ाते हैं। इससे जोड़ों के दर्द की समस्या बढ़ सकती है।

- प्रिया मिश्रा

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर