रोज अखरोट खाने से कम होता है मधुमेह का खतरा: अध्ययन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 02, 2018

लॉस ऐंजिलिस। एक अध्ययन में दावा किया गया है कि अखरोट खाने वाले वयस्क लोगों में इसका सेवन नहीं करने वालों के मुकाबले टाइप 2 के मधुमेह होने का खतरा कम हो जाता है। कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय , लॉस ऐंजिलिस के शोधकर्ताओं के अनुसार करीब तीन चम्मच के बराबर अखरोट का सेवन करने से टाइप 2 की डायबिटीज का 47 प्रतिशत तक कम होता है।

उन्होंने बताया कि यह मात्रा उस सलाह के करीब है जिसमें 28 ग्राम या चार चम्मच अखरोट ले ने की सिफारिश की गयी है। यह अध्ययन यहां एक जर्नल में प्रकाशित किया गया जिसमें अमेरिका की जनसंख्या के बड़े वर्ग के नमूने लिये गये थे। यह अध्ययन 18 से 85 वर्ष के बीच आयु वर्ग के 34, 121 लोगों के बीच किया गया। कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय , लॉस ऐंजिलिस के लेनोरे अराब ने कहा कि यह अध्ययन मधुमेह के खतरे को कम करने में खानपान की भूमिका के और अधिक प्रमाण प्रस्तुत करता है।

उन्होंने बताया कि खाने में अखरोट को शामिल करने और मधुमेह के खतरे को कम करने के बीच मजबूत संबंध पाया गया है। अन्य शोधों से पता चलता है कि अखरोट दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। 

प्रमुख खबरें

MI vs KKR IPL 2024: वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और कोलकाता के बीच भिड़ंत, यहां देखें प्लेइंग 11

कुणाल घोष को काफी समय पहले पार्टी से हटा देना चाहिए, पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ने साधा निशाना

भारत के खिलाफ शिकायत करने संयुक्त राष्ट्र पहुंचा पाकिस्तान, कर डाली इतनी सारी शिकायतें

झारखंड और भाजपा का दिल का नाता, PM Modi बोले- कांग्रेस और जेएमएम में लूट तथा भ्रष्टाचार करने की चल रही रेस