चुनाव आयोग ने नरेंद्र मोदी पर आधारित वेब सीरीज पर लगाई रोक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 20, 2019

नयी दिल्ली। चुनाव आयोग ने शनिवार को  इरोज नाउ  को अगले आदेश तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर आधारित वेब सीरीज की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग रोकने का आदेश दिया है। आयोग ने मोदी पर बनी फिल्म पर प्रतिबंध लगाने के 10 अप्रैल के आदेश का हवाला देते हुए वेब सीरीज  मोदी-जर्नी ऑफ अ कॉमन मैन  नामक वेब सीरिज पर भी ऐसी ही रोक लगाने का निर्देश दिया।

इसे भी पढ़ें: आयोग ने मोदी के जीवन पर आधारित फिल्म पर अपने रुख को अंतिम रूप दिया

चुनाव आयोग ने कहा,  स्वीकार्य तथ्यों और उपलब्ध सामग्री के मद्देनजर यह वेब सीरीज प्रधानमंत्री, राजनीतिक नेता और लोकसभा के मौजूदा चुनावों में उम्मीदवार श्री नरेंद्र मोदी पर एक मूल वेब श्रृंखला है, जिसका प्रदर्शन नहीं किया जा सकता। 

प्रमुख खबरें

कर्नाटक में निवेश बढ़ाएं, DK Shivakumar ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स को दिया सरकारी सहयोग का भरोसा

Washington DC फायरिंग में 1 शख्स की मौत और 4 घायल, हमलावर ने खुद को मारी गोली

Messi मैच विवाद: पूर्व खेल मंत्री Abdurahiman पर केस चलाने को राज्यपाल की हरी झंडी

James Anderson 2027 में Surrey से खेलेंगे County Championship लंकाशायर से नाता टूटा