पश्चिम बंगाल चुनाव : EC ने कोलकाता के आठ विधानसभा क्षेत्रों से निर्वाचन अधिकारी हटाए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 07, 2021

कोलकाता। चुनाव आयोग ने कोलकाता में आठ विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचन अधिकारियों को हटा दिया है। इन क्षेत्रों में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए 26 अप्रैल और 29 अप्रैल को अंतिम दो चरण के मतदान होंगे। एक अधिकारी ने बुधवार को इस बारे में बताया। उन्होंने बताया कि चौरंगी, एंटाली, भवानीपुर, बेलियाघाट, जोड़ासांको, श्यामपुकुर, काशीपुर-बेलगछिया और कोलकाता पोर्ट विधानसभा क्षेत्रों में नए अधिकारियों की नियुक्ति कर दी गयी है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी आरिज आफताब ने बताया, ‘‘निर्वाचन अधिकारियों का तबादला एक नियमित प्रक्रिया के तहत हुआ है क्योंकि वे तीन साल से अधिक समय से अपने पद पर थे।’’

प्रमुख खबरें

TCS के नतीजों से IT शेयरों में उछाल, निवेशकों की संपत्ति 65648 करोड़ रुपये बढ़ी

Navi Pillay को Nobel Peace Prize मिलने पर भारतीय कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

Chirag Paswan ने साझा किया संघर्ष, पिता की पार्टी से बेदखल होने पर तरस खाने के बजाय चुनी लड़ाई

TVS Group में संपत्ति बंटवारे पर तकरार, TVS Holdings के स्वामित्व पर विवाद गहराया