चला EC का डंडा, अनुराग ठाकुर को 72 और प्रवेश वर्मा के 96 घंटे प्रचार करने पर रोक

By अभिनय आकाश | Jan 30, 2020

बदलते दौर में सियासी पार्टियां और उम्मीदवार तो अब परंपरागत चुनाव प्रचार के तरीकों से इतर आधुनिक तरीकों का बेलगाम इस्तेमाल कर रहे हैं। लेकिन चुनाव आयोग लगाम लगाने के अपने पुराने तरीकों पर ही अटका है। जिसको लेकर लगातार आयोग के ऊपर भी सवाल उठते रहे हैं। लेकिन अब चुनाव आयोग ने सख्ती दिखाते हुए दो बयानबहादुरों की जुबान पर लगाम लगा दी है। दिल्ली के चुनाव प्रचार में विवादित बयानबाजी करने वाले भारतीय जनता पार्टी के नेता अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा पर चुनाव आयोग ने सख्ती दिखाई है। चुनाव आयोग ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर पर 72 घंटे और बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा पर 96 घंटे का रोक लगाया गया है।

बता दें कि दिल्ली की रिठाला सीट पर चुनावी सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने 'देश के गद्दारों को गोली मारने' वाले नारे लगवाए थे। इसके अलावा पश्चिमी दिल्ली से बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा ने नागरिकता संसोधन कानून (CAA) के खिलाफ दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में पिछले 40 से ज्यादा से ज्यादा दिनों से चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था, 'वहां (शाहीन बाग में) लाखों लोग जमा होते हैं... दिल्ली के लोगों को सोचना होगा, और फैसला करना होगा... वे आपके घरों में घुसेंगे, आपकी बहन-बेटियों के साथ बलात्कार करेंगे, उन्हें कत्ल कर देंगे... आज ही वक्त है, कल मोदी जी और अमित शाह आपको बचाने नहीं आ पाएंगे'।

प्रमुख खबरें

फर्श पर पड़े नूडल्स से बन रही थी नमकीन भुजिया! FSSAI की बड़ी कार्रवाई, Wai Wai बनाने वाली कंपनी के उत्पादन पर रोक

पूर्व Election Commissioner Ashok Lavasa ने SIR प्रक्रिया के औचित्य पर उठाए सवाल

सोनिया गांधी की किताब Belonging: A Journey of Love पर विवाद खत्म! पेंगुइन के इनकार के बाद अब HarperCollins India छापेगा संस्मरण

Delhi Police के खिलाफ कॉजपा का प्रदर्शन, Swatantra Bhardwaj की गिरफ्तारी की मांग