इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें! पाकिस्तान चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 17, 2021

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने देश के प्रधानमंत्री इमरान खान के नेतृत्व वाली पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी तथा उसकी अपनी जांच समिति को नोटिस जारी कर 22 मार्च को उनके समक्ष पेश होने और पार्टी को विदेश से मिले चंदे के दस्तावेज छुपाने के मामले में अपना रुख स्पष्ट करने को कहा है। मीडिया की खबरों में यह दावा किया गया है। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के असंतुष्ट संस्थापक सदस्य अकबर एस बाबर द्वारा पार्टी के दस्तावेजों को गुप्त रखने के जांच समिति के फैसले के खिलाफ की शिकायत के बाद ये नोटिस जारी किए गए हैं।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका पर चीन का पलटवार! कहा- हांगकांग हमारा आंतरिक मुद्दा, किसी भी दूसरे देश को हस्तक्षेप करने का नहीं अधिकार

इसके बाद, पाकिस्तान के चुनाव आयोग के कार्यालय के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए याचिकाकर्ता बाबर ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री खान को डर है कि बैंक की गोपीनय जानकारी सार्वजनिक होने पर, पीटीआई के खाते में अवैध रूप से आए अरबों रुपये का खुलासा हो सकता है। गौरतलब है कि बाबर ने पार्टी के अंदर भ्रष्टाचार और अन्य मुद्दों पर खान के साथ मतभेद पैदा होने पर 2014 में ईसीपी के समक्ष विदेशी चंदे से जुड़ा मामला दर्ज कराया था।

प्रमुख खबरें

Congress PM residence protest: राहुल गांधी-अखिलेश यादव को पुलिस ने किया डिटेन, AAP ने कांग्रेस और BJP के बीच जुगलबंदी का लगाया आरोप

Iran से बवाल के बीच बड़ी बैठक, सऊदी के साथ डोभाल ने की सीक्रेट मीटिंग

Monsoon में क्यों उठती है Romance की तलब? क्यों जरूरत से ज्यादा याद आता है पार्टनर?

जांच समिति के सुझाव (व्यंग्य)