By Prabhasakshi News Desk | Oct 13, 2024
नयी दिल्ली । गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनी इकोफाई ने तिपहिया वाहनों के लिए कर्ज उपलब्ध कराने के लिए टीवीएस मोटर कंपनी के साथ साझेदारी की घोषणा की है। दोनों कंपनियों ने एक संयुक्त बयान में कहा कि इस रणनीतिक सहयोग का उद्देश्य देश में इलेक्ट्रिक तिपहिया वाहन को अपनाने में तेजी लाना और पर्यावरण अनुकूल परिवहन को बढ़ावा देना है। एवरसोर्स कैपिटल समर्थित इकोफाई हरित क्षेत्र के लिए वित्त पोषण उपलब्ध करने वाली गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) है।
उन्होंने कहा कि हमें चालू वित्त वर्ष में मजबूत वृद्धि की उम्मीद है, जो हमारी विस्तार यात्रा में एक मील का पत्थर होगा। टीवीएस मोटर कंपनी के वाणिज्यिक वाहन के कारोबार प्रमुख रजत गुप्ता ने कहा, “इकोफाई के साथ सहयोग करने से हमें अपनी विनिर्माण विशेषज्ञता को उनकी अभिनव वित्तीय सेवाओं के साथ जोड़ने का मौका मिलेगा। यह पर्यावरण अनुकूल परिवहन समाधान प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता के अनुरूप है।