US- China Trade War | टला महाशक्तियों का 'आर्थिक युद्ध', अमेरिका-चीन व्यापार समझौते को 90 दिन की मोहलत

By रेनू तिवारी | Aug 12, 2025

दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं द्वारा एक-दूसरे पर टैरिफ बढ़ाने से कुछ ही घंटे पहले अमेरिका और चीन ने अपने व्यापार युद्धविराम को 10 नवंबर तक बढ़ा दिया है। बीजिंग और वाशिंगटन ने एक संयुक्त बयान में कहा कि इस साल की शुरुआत में घोषित तीन अंकों वाले टैरिफ को अगले 90 दिनों के लिए स्थगित कर दिया जाएगा। 

वहीं, चीन के साथ व्यापार करने वाली अमेरिकी कंपनियों ने भी इसका स्वागत किया है। ‘यूएस-चाइना बिजनेस काउंसिल’ के अध्यक्ष सीन स्टीन ने कहा कि इस विस्तार से दोनों सरकारों को व्यापार समझौते पर बातचीत करने के लिए और समय मिलेगा जो काफी ‘‘अहम’’ है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी कारोबारियों को उम्मीद है कि इससे चीन में उनकी बाजार पहुंच में सुधार होगा और कंपनियों में मध्यम एवं दीर्घकालिक योजनाएं बनाने के लिए आवश्यक भरोसा कायम होगा।

प्रमुख खबरें

FBI की मोस्ट वांटेड सूची में शामिल हुआ Goldy Brar, 10 लाख डॉलर का इनाम रखा

Donald Trump ने शी चिनफिंग को US Weapons बेचने की पेशकश के दावे का किया खंडन

Asian Games Squash: भारतीय महिला टीम ने Iran को 3-0 से रौंदकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

Virat Kohli ने 15,000 ODI रन के बाद कहा: टीम की जीत प्राथमिकता, रिकॉर्ड नहीं