लॉकडाउन के बाद अब धीरे-धीरे पटरी पर आ रही अर्थव्यवस्था की गाड़ी: सुशील मोदी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 10, 2020

पटना। बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने बुधवार को कहा कि दो महीने से ज्यादा के लॉकडाउन के बाद अब अर्थव्यवस्था की गाड़ी धीरे-धीरे पटरी पर आने लगी है। सुशील ने कहा कि अप्रैल में जहां रोजाना औसतन 135.80 करोड़ रूपये का, मई में दोगुना से ज्यादा 310.63 करोड़ रूपये का तो जून के मात्र 9 दिनों में 427.69 करोड़ रूपये का माल बाहर से बिहार में बिकने के लिए आया। इसी प्रकार कर संग्रह में भी अप्रैल के मुकाबले मई में तीन गुना से ज्यादा की वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि अप्रैल में बाहर से 4,074 करोड़ रूपये का माल बिकने के लिए आया जिनमें मुख्य रूप से खाद्य सामग्री, दवा, चिकित्सा उपकरण व उर्वरक आदि थे तो मई में दुगुना से ज्यादा 9,630 करोड़ रूपये का माल आया जिनमें आयरन एंड स्टील, इलेक्ट्रिकल सामान, सीमेंट, कपड़ा और वाहन आदि 6568 करोड़ रूपये के थे। इस सेक्टर को निर्माण कार्य शुरू होने का लाभ मिला। 

प्रमुख खबरें

US Senator Richard Blumenthal ने Russia से डीजल सौदे को बताया शर्मनाक

Haridwar Severe Hailstorm | हरिद्वार से देहरादून तक बिगड़े हालात, मूसलाधार बारिश और भीषण ओलावृष्टि से हाहाकार, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

High Court का आदेश: लखनऊ के स्कूल की जमीन से तीन माह में हटाएं अवैध कब्जे

वोट चोरी और चुनाव में गड़बड़ी, INDIA bloc के नेताओं ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात, सौंपा 4-सूत्रीय ज्ञापन, राहुल गांधी बोले- राष्ट्रपति ने मांगे सबूत