पश्चिम बंगाल PDS राशन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, Kolkata समेत कई ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 25, 2026

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित पीडीएस घोटाला मामले में धन शोधन की जांच के तहत शनिवार को पश्चिम बंगाल में कई स्थानों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि कोलकाता, बर्धमान और हाबरा में निरंजन चंद्र साहा समेत आपूर्तिकर्ताओं और निर्यातकों के लगभग नौ परिसरों पर तलाशी अभियान जारी है। यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम के प्रावधानों के तहत की जा रही है। केंद्रीय एजेंसी ने इस मामले में पहले भी छापेमारी की थी। राज्य में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 29 अप्रैल को मतदान होना है। पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल को हुआ था।

अनाज को मूल रूप से कहां से प्राप्त किया गया, इसकी जानकारी छिपाने के लिए आरोपियों ने भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) और राज्य सरकार के चिह्नों वाले मूल बोरे हटा दिए या उलट दिए और उन्हें फिर से भर दिया और इस तरह पहचान संबंधी चिह्नों को छिपाकर पीडीएस के गेहूं को खुले बाजार में बेचने या निर्यात करने के लिए वैध भंडार के रूप में पेश किया गया। इस मामले में पश्चिम बंगाल के पूर्व खाद्य मंत्री ज्योति प्रिय मलिक और कुछ अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

प्रमुख खबरें

17 साल बाद फिर साथ आए Vidya Balan और R Balki, पा के बाद नई तमिल फिल्म की शूटिंग शुरू, सेट से पहली फोटो वायरल

Dalai Lama से मुलाकात के बाद बोले Brian Mast, तिब्बत की आजादी के साथ मजबूती से खड़ा है US

Donald Trump के Oil दावे पर भड़का Iran, Strait of Hormuz पर दी सीधी चेतावनी

बैठक से पहले बिखरा विपक्ष, Shivraj Singh Chouhan का तंज, राहुल गांधी का नेतृत्व मानने को तैयार नहीं INDIA Alliance