By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 14, 2024
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को कहा कि उसने हाल ही में साइबर अपराध और ऑनलाइन गेमिंग के माध्यम से आम लोगों से लगभग 5,000 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी से जुड़े धनशोधन मामले की जांच के सिलसिले में दिल्ली के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
ईडी ने कहा कि एक विशेष धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) अदालत ने उसे 12 मार्च तक ईडी की हिरासत में भेज दिया था। ईडी ने यह नहीं बताया कि उसके बाद अदालत ने आरोपी की ईडी हिरासत बढ़ाई या उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
एजेंसी ने आरोप लगाया कि कक्कड़ 2020-2024 के दौरान पूरे भारत में विभिन्न साइबर अपराधों और ऑनलाइन गेमिंग से अर्जित 4,978 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी से जुड़ा था। धनशोधन का यह मामला दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और कुछ अन्य राज्यों में दर्ज पुलिस प्राथमिकी पर आधारित है।