बैंक लोन धोखाधड़ी: ईडी ने मुंबई स्थित कृषि कंपनी के एमडी को गिरफ्तार किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 20, 2021

नयी दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को कहा कि उसने करोड़ों रुपये की एक कथित बैंक धोखाधड़ी के मामले में मुंबई की एक कृषि उत्पाद कंपनी के प्रबंध निदेशक को गिरफ्तार किया है। ईडी मामले में धनशोधन संबंधी जांच कर रही है। अशर एग्रो लिमिटेड और समूह की अन्य कंपनियों के प्रबंध निदेशक (एमडी) विनोद चतुर्वेदी को 17 सितंबर को बैंक ऋण की धोखाधड़ी और गबन के एक मामले में गिरफ्तार किया गया। ईडी ने दावा किया कि चतुर्वेदी ने पूछताछ के दौरान उसके साथ सहयोग ना करते हुए कोई जानकारी नहीं दी। एजेंसी ने एक बयान में कहा कि 18 सितंबर को मुंबई में एक विशेष धनशोधन रोकथाम अदालत ने चतुर्वेदी को पांच दिनों की उसकी हिरासत में भेज दिया।

प्रमुख खबरें

UNGA में Benjamin Netanyahu ने Iran पर हमले को ठहराया सही, विरोध में कई राजनयिक बाहर निकले

IIT Bombay छात्र मौत मामला: NCSC अध्यक्ष Kishor Makwana ने परिसर में की विस्तृत जांच

Chirag Paswan ने पटना में कहा, Paper Leak रोकने के लिए सख्त कदम जरूरी

Ghazipur में ANTF और पुलिस ने पकड़ी 2 करोड़ रुपये की हेरोइन, महिला समेत तीन गिरफ्तार