ईडी ने धनशोधन मामले में बिहार के भू-माफिया की संपत्तियां कुर्क कीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 02, 2022

नयी दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को कहा कि उसने धनशोधन रोधी कानून के तहत बिहार के एक ‘भू-माफिया’ की संपत्तियां कुर्क की है। ईडी ने एक बयान में कहा कि धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत चंद्रमा प्रसाद सिंह उर्फ टुनटुन सिंह, उनके परिवार के सदस्यों और अन्य की 4.04 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्तियां कुर्क करने का अस्थायी आदेश जारी किया गया है।

इसे भी पढ़ें: इमरान खान बोले- मुझे तीन विकल्प दिए गए : इस्तीफा, अविश्वास प्रस्ताव और चुनाव

इसमें कहा गया है, ‘‘उन्होंने कई निर्दोष लोगों, किसानों और बिल्डर के साथ धोखाधड़ी की है। वे कई प्राथमिकी में आरोपी हैं और उनके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, धोखाधड़ी, जबरन वसूली आदि के आरोप में आरोप पत्र दायर किये गये हैं।’’ ईडी ने बिहार पुलिस (रामकृष्ण नगर और फुलवारीशरीफ पुलिस थानों में) द्वारा उसके और अन्य के खिलाफ दायर कम से कम आठ प्राथमिकी और सात आरोप पत्रों का अध्ययन करने के बाद आरोपी पर पीएमएलए की आपराधिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।

प्रमुख खबरें

Zoho के Sridhar Vembu बोले, AI खर्च बढ़ने के कारण इस साल नहीं बढ़ेगा वेतन

जंतर-मंतर से दूर होते प्रतिरोध के ठिकाने

Delhi High Court का DUSIB को निर्देश, Ramlila मैदान आवंटन के लिए बनाएं पारदर्शी गाइडलाइंस

Rajnath Singh की Czech उप-PM से New Delhi में बैठक, Joint Defence सहयोग को मिली मंजूरी