Modi ने कहा था- जिसने देश को लूटा है उसे लौटाना ही पड़ेगा, इस बयान के एक दिन बाद ED ने AAP पर छापे मार दिये

By नीरज कुमार दुबे | Feb 06, 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को लोकसभा में कहा था कि भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान तेजी से जारी रहेगा और जिसने भी देश को लूटा है उसे लौटाना ही पड़ेगा। प्रधानमंत्री के इस बयान के ठीक एक दिन बाद प्रवर्तन निदेशालय ने आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद एनडी गुप्ता और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव के यहां छापे मारे। इसे लेकर दिल्ली की राजनीति गर्मा गयी है। आम आदमी पार्टी और इंडिया गठबंधन के बचे खुचे घटकों ने जहां ईडी की कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बताया है वहीं भाजपा ने उम्मीद जताई है कि मुख्य घोटालेबाज भी जल्द ही जेल जायेगा।

इसे भी पढ़ें: 'कांग्रेस OBC को बर्दाश्त नहीं कर सकती', Caste Census को लेकर हो रही राजनीति पर PM Modi का वार

इस बीच, दिल्ली की मंत्री और आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता आतिशी ने कहा है कि भाजपा उसके नेताओं पर प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी के जरिए पार्टी को ‘‘डराने और चुप कराने’’ की कोशिश कर रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि प्रवर्तन निदेशालय ने आबकारी नीति मामले से जुड़े गवाहों और आरोपियों के बयान जबरन तथा धमकी देकर दिलवाए हैं। आतिशी ने कहा कि दो साल की जांच के बावजूद एजेंसियों को कथित आबकारी नीति घोटाले में कुछ नहीं मिला है। आतिशी ने ईडी पर तमाम तरह के अन्य आरोप भी लगाये।

वहीं दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा है कि जो घोटाला हुआ है उसकी सच्चाई सामने लाने का काम एजेंसियां कर रही हैं। उन्होंने कहा कि यदि मुख्यमंत्री ईमानदार हैं तो उन्हें ईडी के सामने पूछताछ के लिए पेश होना चाहिए।

प्रमुख खबरें

Bhagwant Mann का आश्वासन, परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की होगी गहन जांच

Kanpur में फर्जी बैंक शिकायत जांच से खुली 2.66 करोड़ रुपये की Cyber Fraud, दो पकड़े गए

मालेगांव Fast Track Court ने चार साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के दोषी को सुनाई फांसी

मुंबई में होगी S Jaishankar और Marco Rubio की द्विपक्षीय वार्ता, रक्षा और व्यापार पर रहेगा जोर