ईडी ने अमेरिकी नागरिकों को ठग रहे फर्जी कॉल सेंटर के खिलाफ छापे मारे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 01, 2025

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उस ‘‘फर्जी’’ कॉल सेंटर के खिलाफ धन शोधन जांच के तहत दिल्ली में छापे मारे, जिस पर ‘‘नकली’’ सॉफ्टवेयर की बिक्री का झांसा देकर अमेरिकी नागरिकों से धोखाधड़ी करने का आरोप है।

सूत्रों ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि कुछ लोग एक कॉल सेंटर संचालित कर रहे थे, जो ‘माइक्रोसॉफ्ट विंडोज’ जैसे असली सॉफ्टवेयर के नाम पर ‘‘नकली’’ सॉफ्टवेयर बेचकर अमेरिका जैसे देशों में नागरिकों को ठग रहे थे। जांच एजेंसी को संदेह है कि पिछले कुछ वर्षों (2016-17 से 2024-25) के दौरान विदेशी धन प्रेषण के रूप में 100 करोड़ रुपये की धनराशि प्राप्त हुई है।

प्रमुख खबरें

Shahjahanpur Nagar Nigam पार्षदों के रकम बांटने की शपथ वाले वीडियो पर जांच शुरू

Love Horoscope For 25 August 2026 | आज का प्रेम राशिफल 25 अगस्त 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

दिल्ली में H1N1 के बढ़ते Cases, CM ने बुलाई Emergency Meeting, Schools को Advisory

Video: Awarapan 2 की सक्सेस पार्टी में दिखा Disha Patani का बोल्ड अवतार, इंटरनेट बढ़ा पारा