ईडी ने कोयला माफिया के खिलाफ झारखंड, पश्चिम बंगाल में छापे मारे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 21, 2025

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को झारखंड और पश्चिम बंगाल में कोयला माफिया के खिलाफ धन शोधन मामले में बड़े पैमाने पर छापेमारी अभियान चलाया। अधिकारियों यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि सुबह करीब छह बजे शुरू की गई छापेमारी में 40 से अधिक परिसरों की तलाशी ली जा रही है, जिसमें संघीय जांच एजेंसी के लगभग 100 अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं। केंद्रीय सुरक्षा बलों के दलों ने ईडी टीम को सुरक्षा प्रदान की, जिन्होंने टोल संग्रह बूथों और नाकेबंदी के अलावा आवासों और कार्यालयों की तलाशी ली।

उन्होंने बताया कि धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत तलाशी ली जा रही है। ईडी दलों ने कुछ स्थानों से नकदी और सोने के आभूषण भी जब्त किए हैं। एजेंसी झारखंड में कोयला चोरी और तस्करी से संबंधित जांच के तहत लगभग 18 स्थानों पर छापेमारी कर रही है।

सूत्रों के अनुसार, अनिल गोयल, संजय उद्योग, एल बी सिंह और अमर मंडल के नाम वाली संस्थाओं के ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में बड़े पैमाने पर कोयला चोरी शामिल है, जिसके परिणामस्वरूप सरकार को सैकड़ों करोड़ रुपये का भारी वित्तीय नुकसान हुआ है।

उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल में कोयले के कथित अवैध खनन, परिवहन और भंडारण की जांच के तहत दुर्गापुर, पुरुलिया, हावड़ा और कोलकाता जिलों में लगभग 24 परिसरों की तलाशी ली जा रही है।

अधिकारियों ने बताया कि जिन लोगों के परिसरों की तलाशी ली जा रही है उनमें नरेंद्र खड़का, युधिष्ठिर घोष, कृष्ण मुरारी कयाल, चिन्मयी मंडल, राजकिशोर यादव और अन्य शामिल हैं।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

इजरायल-अमेरिका ने मिलकर ईरान पर शुरू किया Shield of Judah, खुफिया ठिकाने में छिपे खामनेई

जन सुरक्षा अधिनियम (PSA) के दुरुपयोग पर J&K High Court ने की सख्त टिप्पणी, दो वर्ष से निरुद्ध युवक को रिहा किया

Heart Attack का खतरा होगा खत्म, बस 2 महीने पिएं यह Ayurvedic Drink, Cholesterol होगा कंट्रोल।

Ranji Trophy 2026: Jammu-Kashmir इतिहास रचने के करीब, पहली Trophy से बस एक कदम दूर Team