मेरे ऊपर नहीं लगाए गए कोई इल्जाम, सवालों के देता रहूंगा जवाब: ED की पूछताछ के बाद बोले उमर अब्दुल्ला

By अनुराग गुप्ता | Apr 07, 2022

नयी दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता उमर अब्दुल्ला से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को नयी दिल्ली में पूछताछ की। ईडी के एक अधिकारी ने बताया कि उमर अब्दुल्ला से जम्मू-कश्मीर बैंक द्वारा एक इमारत की खरीद से संबंधित मामले में पूछताछ की गई। यह इमारत करीब 12 साल पहले खरीदी गई थी। इस संबंध में उमर अब्दुल्ला का भी बयान सामने आया है। 

इसे भी पढ़ें: ईडी ने पत्रकार राणा अयूब को विदेश जाने से रोका, जांच में शामिल होने को कहा

भाजपा पर बरसी JKNC

वहीं दूसरी तरफ नेशनल कॉन्फ्रेंस ने उमर अब्दुल्ला से ईडी द्वारा की गई पूछताछ को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। नेशनल कॉन्फ्रेंस के एक प्रवक्ता ने कहा कि एक समय था जब चुनाव आयोग द्वारा चुनावों की घोषणा की जाती थी लेकिन अब ऐसा लगता है कि ईडी द्वारा उनकी घोषणा की जाती है। हाल के वर्षों में हमने देखा है कि जहां भी राज्य के चुनाव होने हैं, ईडी जैसी एजेंसियां आगे बढ़ती हैं और उन पार्टियों को निशाना बनाती हैं जो भाजपा को चुनौती देती हैं।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी