ED ने नहीं की कस्टडी बढ़ाने की मांग, नवाब मलिक को दाऊद से जुड़े केस में 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

By अभिनय आकाश | Mar 07, 2022

धन सोधन मामले में महाविकास अघाड़ी सरकार के मंत्री नवाब मलिक को मुंबई की विशेष पीएमएलए अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। यह मामला दाऊद इब्राहिम मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा हुआ है। गिरफ्तार महाराष्ट्र सरकार के मंत्री और एनसीपी नेता नवाब मलिक को कोर्ट की तरफ से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। आज शाम को उन्हें ईडी की कस्टडी से मुंबई की आर्थर रोड जेल में शिफ्ट किया जाएगा। मलिक को ईडी ने 23 फरवरी को दाऊद इब्राहिम मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था।

गौरतलब है कि इससे पहले ईडी ने राज्य के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मलिक से मुंबई अंडरवर्ल्ड से जुड़े धन शोधन के एक मामले में पूछताछ की थी। मलिक ईडी कार्यालय पहुंचे और वहां ‘धन शोधन निवारण अधिनियम’ (पीएमएलए) के तहत उनका बयान दर्ज किया गया। अंडरवर्ल्ड संबंधी गतिविधियों, सम्पत्ति की अवैध रूप से कथित खरीद-फरोख्त तथा हवाला लेनदेन के संबंध में ईडी ने 15 फरवरी को मुंबई में छापेमारी की थी और एक नया मामला दर्ज किया था, जिसके बाद मलिक से पूछताछ की गई। जिसके बाद मलिक को 23 फरवरी को दाऊद इब्राहिम और अंडरवर्ल्ड से जुड़े एक मामले में जांच के बाद गिरफ्तार कर लिया। फिर आरोपी को पीएमएलए कोर्ट में पेश किया गया। जहां ईडी की तरफ से नवाब मलिक की 14 दिनों की रिमांड मांगी गई थी। कोर्ट ने 8 दिन के लिए नवाब मलिक को ईडी की रिमांड पर भेज दिया था। 

पवार ने राजनीति से प्रेरित कार्रवाई बताया

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार ने कहा कि पार्टी के नेता और राज्य सरकार में मंत्री नवाब मलिक की गिरफ्तारी ‘‘राजनीति से प्रेरित’’ बताया। उन्होंने कहा कि मुसलमान होने के कारण मलिक का नाम अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से जोड़ा जा रहा है। पवार ने मलिक के इस्तीफे की विपक्ष की मांग भी खारिज कर दी। राकांपा प्रमुख ने कहा, ‘‘मलिक की गिरफ्तारी राजनीति से प्रेरित है। उनका नाम दाऊद इब्राहिम से इसलिए जोड़ा जा रहा है क्योंकि वह मुसलमान हैं। मलिक और उनके परिवार के सदस्यों को जानबूझ कर परेशान किया जा रहा है, लेकिन हम इसके खिलाफ लड़ेंगे। 

प्रमुख खबरें

New Delhi में BRICS मंच ने उठाई Global South की आवाज, संयुक्त राष्ट्र में बदलाव की अपील

Bengal BJP चीफ Samik Bhattacharya बोले, पुलिस फायरिंग में दुष्कर्म आरोपियों का मरना एनकाउंटर नहीं

Winter Travel Calendar: पुष्कर मेले से Kite Festival तक, सर्दियों के 4 प्रमुख उत्सव

Hardeep Singh Puri बोले- भारत 67% LPG America से ले रहा, नहीं होगी गैस की कमी