राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ, पुलिस ने 800 कांग्रेसी नेताओं व कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 15, 2022

नयी दिल्ली। दिल्ली पुलिस द्वारा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की पूछताछ के खिलाफ धारा 144 का उल्लंघन कर प्रदर्शन करने को लेकर सोमवार से अब तक पार्टी के करीब 800 वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया जा चुका है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यहां ईडी दफ्तर और पार्टी मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन करने को लेकर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को बुधवार को भी हिरासत में लिया गया। गांधी ‘नेशनल हेराल्ड’ से जुड़े धन शोधन के मामले में पूछताछ के लिए बुधवार को लगातार तीसरे दिन ईडी के सामने पेश हुए। विशेष पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था जोन द्वितीय) सागर प्रीत हुड्डा ने कहा कि प्रदर्शनकारियों के पास इजाजत नहीं थी।

इसे भी पढ़ें: नाबालिग को ड्रग्स देकर यौन शोषण करती थी महिला, 40 साल की उम्र में बनेगी उसके बच्चे की माँ

अधिकारी ने कहा, “ नई दिल्ली जिले में कहीं से भी जाम के बारे में कोई कॉल नहीं आई। यातायात का प्रबंध सुचारू रूप से किया जा रहा है। जो सड़कें बंद की गई हैं, वहां पर मार्ग बदला गया है।” 51 वर्षीय राहुल गांधी ‘ज़ेड प्लस’ सीआरपीएफ सुरक्षा के साथ सुबह 11 बजकर 35 मिनट पर एपीजे अब्दुल कलाम मार्ग पर स्थित ईडी के मुख्यालय पहुंचे। उनके साथ उनकी बहन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा भी थीं। पूछताछ दोपहर 12 बजे शुरू हुई।

प्रमुख खबरें

कावेरी जल विवाद पर Karnataka बंद के बीच प्रदर्शनकारियों ने Tamil Nadu के ट्रक ड्राइवरों को दिए गुलाब

Fort William का नक्शा मिलने पर West Bengal STF संदिग्ध पाकिस्तानी से पूछताछ कर रही है

Muzaffarnagar Riots मामले में Sanjeev Balyan समेत 25 भाजपा नेताओं के मुकदमे वापस

Manipur IED हमले का आरोपी S Palal Thadou गिरफ्तार, 10 दिन की NIA कस्टडी में भेजा