ईडी ने टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी की रिश्तेदार को नया समन जारी किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 12, 2022

कोलकाता। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद अभिषेक बनर्जी की रिश्तेदार मेनका गंभीर को धन शोधन के एक मामले में पूछताछ के लिए नया समन जारी किया है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। दरअसल, उसने गंभीर को ‘‘भूलवश’’ सोमवार को दोपहर साढ़े 12 बजे के बजाय रविवार देर रात साढ़े 12 बजे पेश होने का नोटिस जारी कर दिया था। गंभीर को 10 सितंबर को कोलकाता हवाई अड्डे पर ईडी के अधिकारियों ने सोमवार ‘‘देर रात साढ़े 12 बजे’’ यहां एजेंसी के कार्यालय में पेश होने का नोटिस सौंपा था।

इसे भी पढ़ें: असम में सरकारी नौकरी के लिए परीक्षाओं में भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वाला शख्स गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि अब गंभीर को दोपहर करीब दो बजे एजेंसी के समक्ष पेश होने के लिए नया समन भेजा गया है। ईडी ने अभी तक इस मामले में गंभीर से पूछताछ नहीं की है। सीबीआई ने पहले इस मामले में उनसे पूछताछ की थी। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने अगस्त में ईडी को दिल्ली के बजाय कोलकाता में अपने क्षेत्रीय कार्यालय में गंभीर से पूछताछ करने का निर्देश दिया था। साथ ही उसने मामले पर सुनवाई की अगली तारीख तक गंभीर के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई न करने का भी निर्देश दिया था।

गंभीर ने ईडी के समन को यह कहते हुए चुनौती दी थी कि उन्हें कथित कोयला घोटाला मामले के संबंध में पांच सितंबर को दिल्ली में पेश होने के लिए कहा गया और उन्होंने अदालत से एजेंसी को कोलकाता में पूछताछ करने का निर्देश देने का अनुरोध किया था। ईडी ने पहले इस मामले में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे तथा टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी तथा उनकी पत्नी रुजिरा से पूछताछ की थी।

प्रमुख खबरें

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले बोले Abhijit Deepke, पाबंदियों से साफ है सरकार डरी हुई है

Delhi Police Security | जंतर-मंतर पर CJP के विरोध प्रदर्शन से पहले बढ़ाई गई सुरक्षा, कनॉट प्लेस से मेट्रो तक कई पाबंदियां लागू, इन रास्तों से बचें

लगातार आशीर्वाद के लिए लोगों का आभार, प्रधानमंत्री मोदी ने उपचुनावों में BJP की जीत के लिए वोटरों का किया धन्यवाद

Kerala High Court ने दी 8 हफ्ते की मोहलत, पशु मंडियों पर निगरानी समितियां न बनने पर लग सकती है रोक