बिहार में अवैध बालू खनन से जुड़े पीएमएलए मामले में ईडी ने 10वीं गिरफ्तारी की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 21, 2024

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बिहार में कथित अवैध बालू खनन की जांच से संबंधित धन शोधन मामले में 10वीं गिरफ्तारी की है। ईडी द्वारा शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा गया है कि ‘ब्रॉडसन कमोडिटीज प्राइवेट लिमिटेड’ के पूर्व निदेशक पुंज कुमार सिंह को बृहस्पतिवार को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया।

बिहार पुलिस ने उक्त कंपनी के खिलाफ लगभग 20 प्राथमिकी दर्ज की थी और धन शोधन का यह मामला इन्हें से निकला है। ईडी के अनुसार, कंपनी अवैध बालू खनन और उसकी बिक्री में शामिल थी जिससे सरकारी खजाने को 210.68 करोड़ रुपये का राजस्व नुकसान हुआ है। एजेंसी इससे पहले नौ लोगों को गिरफ्तार करने के साथ 93 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर चुकी है।

प्रमुख खबरें

Allahabad HC ने UP के 4 वरिष्ठ IAS अधिकारियों पर तय किए अवमानना आरोप

यौन उत्पीड़न के आरोपों के बीच Delhi Police ACP Vivek Bhagat नहीं संभालेंगे ADCP का कार्यभार

Nizamabad में चाय दुकानदार ने पुलिस थाने में लगाई आग, Bheemgal में प्रदर्शन

Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी