ईडी ने सोनिया और राहुल को नोटिस दिया, हम डरने व झुकने वाले नहीं हैं: कांग्रेस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 01, 2022

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने बुधवार को दावा किया कि नेशनल हेराल्ड मामले में धनशोधन के आरोप को लेकर उसकी अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की तरफ से नोटिस आया है, लेकिन पार्टी और उसका नेतृत्व डरने एवं झुकने वाले नहीं है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यह आरोप भी लगाया कि देश को गुमराह करने के लिए कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ कायरतापूर्ण षड्यंत्र रचा जा रहा है। कांग्रेस नेता सुरजेवाला ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मोदी सरकार बदले की भावना में अंधी हो गई है। इस बार उन्होंने एक बार नयी कायरना साजिश की है। अब प्रधानमंत्री मोदी जी ने कांग्रेस अध्यक्ष और राहुल जी को ईडी से नोटिस जारी करवाया है। साफ है कि तानाशाह डर गया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम डरेंगे नहीं, झुकेंगे नहीं।’’

इसे भी पढ़ें: ज्ञानवापी मामले में अधिवक्ताओं हरिशंकर जैन एवं विष्णु जैन को पैरवी करने से हटाया गया

सिंघवी ने कहा, ‘‘इन्हीं चीजों को लेकर 2014-15 से कार्रवाई चल रही है। आज इन्हीं चीजों को लेकर ईडी को लाया गया है। ऐसे मामले में धनशोधन का आरोप लगाया जा रहा है जिसमें धन के लेनदेन की बात ही नहीं है।’’ उन्होंने दावा किया कि प्रतिशोध की भावना के तहत जो आरोप लगाए जा रहे हैं, उसमें कोई दम नहीं है।

प्रमुख खबरें

PM Narendra Modi ने जनसेवा के 25 वर्ष किए पूरे, दिल्ली के विनायक मंदिर में की पूजा

Mathura के वृंदावन गुरुकुलम में पानी की टंकी साफ करते समय 4 छात्रों की मौत

Sensex 460 अंक फिसला, RBI नीतिगत फैसले से पहले Nifty भी 22610 पर लुढ़का

Nagaland में गोली लगने से Assam Rifles के जवान वी. तेजा की मौत, ओडिशा में शोक