हेराल्ड मामला: ईडी ने कांग्रेस नेता खड़गे से सात घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 05, 2022

नयी दिल्ली, 5 अगस्त। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बृहस्पतिवार को यंग इंडियन के कार्यालय में छापेमारी की और नेशनल हेराल्ड मामले से जुड़ी धनशोधन जांच के तहत कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे से सात घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। राज्यसभा में विपक्ष के नेता 80 वर्षीय खड़गे अपराह्न करीब 12 बजकर 40 मिनट पर आईटीओ के पास बहादुर शाह जफर मार्ग पर हेराल्ड हाउस भवन पहुंचे और ईडी के अधिकारियों से मिले।

अपने बेटे की तरह कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के पास भी कंपनी के 38 फीसदी शेयर हैं। हेराल्ड हाउस की चार मंजिला इमारत के प्रथम तल पर स्थित यंग इंडियन के एक कमरे के दफ्तर पर संघीय एंजेसी ने अस्थायी सील लगा दी थी ताकि सबूत सुरक्षित रहें। ताला लगे होनेऔर अधिकृत प्रतिनिधि के उपलब्ध नहीं होने के चलते एंजेसी पिछले दो दिनों से तलाशी नहीं ले सकी थी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पार्टी प्रवक्ता जयराम रमेश ने कहा कि खड़गे के खिलाफ कार्रवाई ‘‘उत्पीड़न के अलावा कुछ नहीं’’ है।

उन्होंने इसे ‘‘मोदी सरकार की राजनीतिक प्रतिशोध की कार्रवाई का चरम’’ बताया। नेशनल हेराल्ड समाचार पत्र और वेब पोर्टल का कार्यालय, जहां कि संपादकीय विभाग के कर्मचारी और प्रशासनिक विभाग के कर्मचारी बैठते हैं, हेराल्ड हाउस के चौथे तल पर स्थित है। नेशनल हेराल्ड समाचार पत्र का प्रकाशन एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (एजेएल) और इसका स्वामित्व रखने वाली कंपनी यंग इंडियन की ओर से किया जाता है। समाचार पत्र का कार्यालय एजीएल के नाम पर पंजीकृत है। इसके पहले ईडी ने मंगलवार को नेशनल हेराल्ड-एजीएल-यंग इंडियन सौदे से जुड़े धन शोधन जांच के मामले में हेराल्ड हाउस समेत दर्जनों स्थानों पर छापेमारी की थी।

प्रमुख खबरें

मैं बहुत मशहूर था, वो नहीं: Abhijeet Sawant ने की Arijit Singh के शुरुआती दिनों से अपने करियर की तुलना

सुप्रीम कोर्ट का फैसला: टिकट न मिलने पर भी ट्रेन हादसे के पीड़ित को मिलेगा मुआवजा

Love & War Vicky Kaushal look | लव एंड वॉर से विक्की कौशल का धांसू फर्स्ट लुक जारी, सिगरेट और इंटेंस लुक में छाए एक्टर

Jitan Ram Manjhi ने Om Birla को लिखा पत्र, SC-ST सांसदों को चर्चा में अधिक समय देने की मांग