नगरपालिका भर्ती मामले में ईडी ने तृणमूल विधायक मदन मित्रा की पत्नी अर्चना मित्रा से पूछताछ की

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 24, 2026

कोलकाता, 24 जुलाई प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित नगरपालिका भर्ती घोटाला मामले धन शोधन जांच के सिलसिले में शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस विधायक मदन मित्रा की पत्नी से पूछताछ की। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। तृणमूल कांग्रेस विधायक की पत्नी अर्चना, अपने छोटे बेटे शुभरूप मित्रा के साथ सुबह करीब 11 बजे सीजीओ कॉम्प्लेक्स स्थित ईडी कार्यालय पहुंचीं।

जांच के हिस्से के तौर पर बैंक के रिकॉर्ड सहित वित्तीय दस्तावेजों की जांच की जा रही है।’’ इस हफ्ते की शुरुआत में केंद्रीय एजेंसी ने अर्चना के दोनों बेटों से पूछताछ की थी। ईडी अधिकारी ने कहा, ‘‘पूछताछ का मकसद जांच के दौरान पहले से इकट्ठा किए गए दस्तावेजी सबूतों की पुष्टि करना है। उन सभी लोगों को समन जारी किए गए हैं, जिनकी भूमिका या वित्तीय लेनदेन की पुष्टि की जानी है।’’ ईडी उन आरोपों की जांच कर रही है कि उत्तर 24 परगना जिले की टीटागढ़ नगरपालिका में लगभग 125 नियुक्तियां पैसे के बदले की गई थीं।

जांच के दौरान, एजेंसी को कमरहटी के विधायक मदन मित्रा की कथित संलिप्तता का पता चला, जिसके बाद उसने उनसे जुड़ी कई ठिकानों पर तलाशी ली, जिसमें विधायक का आवास और कार्यालय भी शामिल हैं। इस मामले की जांच के सिलसिले में केंद्रीय एजेंसी पहले ही मदन मित्रा से पूछताछ कर चुकी है।

प्रमुख खबरें

दुनिया पर मंडराया बड़ा एनर्जी क्राइसिस: लाल सागर के रणनीतिक द्वीप पर हूतियों का कब्जा, सऊदी की मुख्य तेल पाइपलाइन ठप!

Love Horoscope For 12 September 2026 | आज का प्रेम राशिफल 12 सितंबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

BRICS Summit में PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच बातचीत से पहले चीन का अच्छे पड़ोसी वाला संदेश

Explained Story | दोस्त, दुश्मन और ट्रंप फैक्टर... भारत के लिए BRICS में संतुलन बनाने की बड़ी चुनौती | BRICS Summit 2026