ED ने नीरव मोदी से जुड़ी 147 करोड़ रुपये की संपत्तियां कुर्क की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 26, 2019

नयी दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय ने मंगलवार को जानकारी दी कि उसने देश छोड़कर भाग चुके हीरा कारोबारी नीरव मोदी से जुड़ी 147.72 करोड़ रुपये की संपत्तियां कुर्क की हैं। अधिकारियों ने बताया कि इन में गुजरात के सूरत और महाराष्ट्र के मुंबई की चल-अचल संपत्तियां शामिल हैं इनका कुल बाजार मूल्य 147,72,86,651 रुपये है।

इसे भी पढ़ें: भगोड़ों को मोदी की चेतावनी, कहा- देश को लूटने वाले जल्द पकड़े जाएंगे

एक अधिकारी के मुताबिक उनकी कंपनियों में फायरस्टार डायमंड इंटरनेशनल प्रा. लिमिटेड, फायरस्टार इंटरनेशनल प्रा लिमिटेड, राधेशिर ज्वैलरी कंपनी प्रा लि और रिथिम हाउस प्रा. लि. शामिल हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लांड्रिक निरोधी कानून 2002 के तहत संपत्तियों की कुर्की की है। 

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार का यूपी दौरा क्यों टाला गया? चुनाव आयोग ने SIR विवाद से संबंध होने से किया इनकार

Mivi One 5G भारत में 11,999 रुपये में लॉन्च, 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा से लैस

Jannat हिट हुई, फिर भी काम के लिए तरसीं, आखिर कहां चूक गई थीं Sonal Chauhan?

Saraswati Mantra: Maa Saraswati के इन चमत्कारी Mantras के जाप से मिलेगी बुद्धि और ज्ञान में अपार सफलता