ईडी ने अवैध सट्टेबाजी में लिप्त हरियाणा की कंपनी पर छापा मारा, 284 करोड़ रुपये की जमा राशि फ्रीज की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 10, 2025

हरियाणा में अवैध ऑनलाइन जुआ और सट्टेबाजी गतिविधियों के माध्यम से कथित तौर पर लोगों को ठगने से जुड़े एक मामले में धन शोधन निरोधक कानून के तहत एक कंपनी की 284 करोड़ रुपये से अधिक की सावधि जमा राशि (एफडी) और शेयरों के लेनदेन पर रोक लगा दी गई है।

कंपनी ‘प्रोबो’ नाम से एक मोबाइल ऐप और वेबसाइट संचालित करती थी। हरियाणा के गुरुग्राम और पलवल तथा उत्तर प्रदेश के आगरा में इस कंपनी और उसके प्रवर्तकों के खिलाफ दर्ज कई प्राथमिकी के बाद धन शोधन का यह मामला सामने आया।

ईडी के अनुसार, शिकायतकर्ताओं ने पुलिस को बताया कि उनके साथ धोखा हुआ है और बेईमानी से उन्हें एक योजना पेश की गई, जिसमें सरल रूप से ‘हां या नहीं’ प्रश्नों के माध्यम से पैसा कमाने के नाम पर जाल में फंसाया गया।

जबकि वास्तव में यह साजिश है जो कथित रूप से अधिक रिटर्न कमाने का लालच देकर लोगों को अधिक निवेश करने के लिए लुभाती है और जुआ को बढ़ावा देती है। ईडी ने बताया, ‘‘छापेमारी के दौरान आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल डेटा जब्त किया गया जबकि 284.5 करोड़ रुपये की एफडी और शेयर में निवेश तथा तीन बैंक लॉकर फ्रीज कर दिए गए।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार