By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 09, 2021
नयी दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय ने मादक पदार्थों की तस्करी और कथित तौर पर एक फर्जी पासपोर्ट तैयार करने, और मादक द्रव्यों की तस्करी से जुड़े धनशोधन के मामले में पंजाब के विधायक सुखपाल सिंह खैरा के परिसरों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने इस बारे में बताया। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़, हरियाणा के साथ पंजाब और दिल्ली में कुछ स्थानों पर तलाशी ली गयी।