आबकारी नीति से जुड़ा धन शोधन मामला में दिल्ली में कई स्थानों पर ईडी की छापेमारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 24, 2023

नयी दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली की आबकारी नीति में कथित अनियमितताओं से जुड़े धन शोधन के एक मामले की जांच के सिलसिले में राष्ट्रीय राजधानी में आम आदमी पार्टी (आप) के नेता एवं सांसद संजय सिंह के कुछ सहयोगियों के परिसरों सहित कई ठिकानों पर छापेमारी की। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। ‘आप’ नेता ने ट्विटर पर एक वीडियो संदेश साझा करते हुए कहा कि उनके दो सहयोगियों के परिसरों पर संघीय एजेंसी छापेमारी कर रही है। सूत्रों ने बताया कि चार-पांच स्थानों पर धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत छापेमारी की जा रही है।

प्रमुख खबरें

Horoscope 10 October 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल

Delhi Metro बंद करने पर Supreme Court में अवमानना याचिका, गृह सचिव पक्षकार

अब चीन पर टूट पड़े बलूच लड़ाके, फूंक डाला कार्गो काफिला, मची तबाही!

याद करो जब...भारत का नाम लेकर हूतियों ने पाकिस्तान को दी सीधी धमकी