मनीष सिसोदिया की बढ़ेंगी मुश्किलें, ED ने मनी लॉन्ड्रिंग का दर्ज किया मामला, CBI ने सौंपे थे दस्तावेज

By अनुराग गुप्ता | Aug 23, 2022

नयी दिल्ली। दिल्ली आबकारी नीति मामले में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की मुश्किलें और भी ज्यादा बढ़ने वाली हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को मनीष सिसोदिया के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया है। सीबीआई ने शुक्रवार को मनीष सिसोदिया के आवास पर छापेमारी की थी। इसके बाद सीबीआई ने मनीष सिसोदिया से जुड़े हुए दस्तावेजों को ईडी को सौंप दिया था और इसी के साथ ईडी मामला दर्ज करने की तैयारी में जुटी हुई थी।

इसे भी पढ़ें: मनीष सिसोदिया की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, मानहानि केस में असम की कोर्ट ने जारी किया समन 

सिसोदिया का मोबाइल फोन जब्त

सीबीआई ने शुक्रवार को 14 घंटे तक मनीष सिसोदिया के आवास पर छापेमारी की और मनीष सिसोदिया का मोबाइल फोन और कंप्यूटर जब्त कर लिया। इसके अतिरिक्त कुछ फाइलों को भी जांच अधिकारियों ने अपने कब्जे में ले लिया था। इतना ही नहीं सीबीआई ने आबकारी नीति मामले से जुड़े हुए कुछ दस्तावेजों को ईडी को सौंपा था। जिसके बाद ईडी ने मनीष सिसोदिया के खिलाफ मामला दर्ज किया।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi ने युवाओं से की प्रदर्शन जारी रखने की अपील, कहा संविधान की करेंगे रक्षा

क्या आपको सिस्टम या नतीजों पर शक है? 124 पूर्व IAS, IPS अधिकारियों ने जारी किया ओपन लेटर

Ukraine के Zaporizhzhia में रूसी हवाई हमले, बच्चों समेत 12 नागरिकों की मौत

ये प्लेन के टुकड़े नहीं, इसे धमकी समझो, हूतियों ने पाक को दिखाया ट्रेलर