ED ने कहा कि Maharashtra में सहकारी बैंक के निदेशक मंडल धन की हेराफेरी में शामिल है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 30, 2023

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को कहा कि महाराष्ट्र स्थित सेवा विकास कोऑपरेटिव बैंक के पूर्व चेयरमैन समेत निदेशक मंडल सभी बैंकिंग मानकों के उल्लंघन में शामिल रहा है और इसने फर्जी कंपनियों को जानबूझकर कर्ज दिए। जांच एजेंसी ने एक बयान में इस सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन अमर मूलचंदानी की अगुवाई में यह गड़बड़ी किए जाने का आरोप लगा है। निदेशक मंडल पर कोष को दूसरी जगह भेजने के आरोप भी लगाए। ईडी ने यह बयान पिंपरी-चिंचवाड़ पुलिस की तरफ से मूलचंदानी और उसके परिवार के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किए जाने के बाद जारी किया है।

पुलिस ने 27 जनवरी को ईडी के छापे के दौरान व्यवधान डालने और सबूतों को नष्ट करने के आरोप में इन लोगों को गिरफ्त में लिया है। प्रवर्तन निदेशालय ने छापेमारी के दौरान 2.72 करोड़ रुपये मूल्य के हीरे एवं सोने के आभूषणों के अलावा 41 लाख रुपये नकदी, चार महंगी कारें एवं संदिग्ध कागजात भी जब्त किए हैं। उसने कहा कि सहकारी बैंक के कामकाज की पड़ताल से यह पता चला है कि 429.6 करोड़ रुपये मूल्य के फंड का दुरुपयोग और धांधली की गई है। इस काम में मूलचंदानी की अगुवाई वाला निदेशक मंडल शामिल रहा है।

प्रमुख खबरें

Demonetisation जैसी कतारें, LPG संकट पर Sanjay Raut ने पूछा- PM Modi कहां हैं?

Raftaar: Rajkummar Rao और Keerthy Suresh की जोड़ी पर्दे पर मचाएगी धमाल, पत्रलेखा के प्रोडक्शन में बनी इस थ्रिलर का हुआ एलान

BJP नेता K. Annamalai का दावा- 70% Oil Supply सुरक्षित, DMK सिर्फ डर का माहौल बना रही

West Asia में तनाव के बीच बड़ी राहत, ईरान ने निभाई दोस्ती, Hormuz से भारतीय जहाजों को मिला Safe Passage