Prabhasakshi NewsRoom: Sanjay Singh के सहयोगियों पर ED के छापे, AAP MP बोले- मैं ना झुकूंगा, ना रूकूंगा

By नीरज कुमार दुबे | May 24, 2023

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली शराब घोटाला मामले से जुड़े धन शोधन के एक मामले की जांच के सिलसिले में राष्ट्रीय राजधानी में आम आदमी पार्टी के नेता और सांसद संजय सिंह के कुछ सहयोगियों के परिसरों सहित कई ठिकानों पर छापेमारी की है। इस छापेमारी को लेकर आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति और तेज हो गयी है। यह भी संयोग है कि यह छापेमारी तब हुई है जब संजय सिंह पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल के साथ मुंबई की यात्रा पर हैं। आम आदमी पार्टी के नेता शिवसेना यूबीटी के प्रमुख उद्धव ठाकरे से मुलाकात करेंगे। इससे पहले मंगलवार को केजरीवाल ने पार्टी नेताओं के साथ दिल्ली में सेवाओं के नियंत्रण पर केंद्र सरकार के अध्यादेश के खिलाफ समर्थन जुटाने के लिए देशव्यापी दौरे के तहत पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से कोलकाता में मुलाकात की थी। आज आप नेताओं का उद्धव ठाकरे और एनसीपी प्रमुख शरद पवार से मिलने का कार्यक्रम है।

इसे भी पढ़ें: Delhi liquor scam: भाजपा पर तंज सकते हुए संजय सिंह ने क्यों कहा, 'बिजली गिराने, मैं हूं आई, कहते हैं मुझको हवा-हवाई'

हम आपको बता दें कि शराब घोटाला से जुड़े धन शोधन मामले में ही दिल्ली की एक अदालत ने एक दिन पहले आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत की अवधि एक जून तक बढ़ा दी थी। अदालत ने जेल प्राधिकारियों को सिसोदिया को जेल में किताबों के साथ ही एक कुर्सी तथा मेज उपलब्ध कराने पर विचार करने का भी निर्देश दिया क्योंकि सिसोदिया ने कहा था कि वह सर्वाइकल से परेशान हैं। 

प्रमुख खबरें

Horoscope 10 October 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल

Delhi Metro बंद करने पर Supreme Court में अवमानना याचिका, गृह सचिव पक्षकार

अब चीन पर टूट पड़े बलूच लड़ाके, फूंक डाला कार्गो काफिला, मची तबाही!

याद करो जब...भारत का नाम लेकर हूतियों ने पाकिस्तान को दी सीधी धमकी