CMRL Case Update: केरल के मुख्यमंत्री Pinarayi Vijayan और उनकी बेटी Veena के खिलाफ ED ने मांगी FIR

By अभिनय आकाश | Sep 08, 2026

एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) ने मंगलवार को केरल के डायरेक्टर जनरल ऑफ़ पुलिस (DGP) को पत्र लिखकर पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन, उनकी बेटी टी. वीना और दामाद व विधायक पी.ए. मोहम्मद रियास के ख़िलाफ़ FIR दर्ज करने की मांग की है। यह मामला कोचीन मिनरल्स एंड रूटाइल लिमिटेड (CMRL) से जुड़े कथित रिश्वत मामले से संबंधित है। यह मामला मनी लॉन्ड्रिंग और CMRL तथा विजयन की बेटी की कंपनी 'एक्सलॉजिक सॉल्यूशंस' से जुड़ी संस्थाओं के बीच संदिग्ध अनियमित वित्तीय लेन-देन के आरोपों से जुड़ा है। पिछले महीने, ED ने CMRL वित्तीय लेन-देन मामले की जांच के सिलसिले में केरल के कोझिकोड में आठ जगहों पर तलाशी ली थी।

इसे भी पढ़ें: सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने और संदिग्ध फंडिंग का आरोप, TMC सांसद Nadimul Haque के उर्दू अखबार से जुड़ी जगहों पर ED की ताबड़तोड़ छापेमारी

उस समय तलाशी अभियान में कोट्टायम, एर्नाकुलम, कन्नूर, तिरुवनंतपुरम और बेंगलुरु की जगहें शामिल थीं। CMRL एक पब्लिक लिस्टेड कंपनी है, जिसमें 48.75 प्रतिशत शेयर आम जनता के पास हैं और 13.41 प्रतिशत शेयर केरल सरकार की कंपनी 'केरल स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन' के पास हैं (31 मार्च, 2023 तक)। मई में की गई तलाशी के दौरान, कई आपत्तिजनक रिकॉर्ड और अकाउंट, डिजिटल सबूत, निवेश और बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट कथित तौर पर मिले थे।

प्रमुख खबरें

Maharashtra News: गरबा पंडालों में आधार कार्ड और तिलक जरूरी, Nitesh Rane ने Muslim एंट्री पर रोक का किया समर्थन

Srinagar में SKIMS ने हड़ताली मेडिकल प्रशिक्षुओं को थमाया कारण बताओ नोटिस

Global Fintech Fest में घुसा फर्जी PMO अधिकारी, Mumbai Police ने बंदूक के साथ संदिग्ध बॉडीगार्ड को पकड़ा

फर्जी PMO ID और बंदूक! Mumbai में अंबानी सेंटर से PM Modi के इवेंट से पहले 2 संदिग्ध हिरासत में