नारदा केस में ED ने दायर की चार्जशीट, ममता के दो मंत्रियों का नाम भी शामिल

By अनुराग गुप्ता | Sep 01, 2021

कोलकाता। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नारस स्टिंग केस में बुधवार को चार्जशीट दाखिल की है। ईडी में चार्जशीट में ममता सरकार के मंत्री फिरहाद हकीम और सुब्रत मुखर्जी का भी नाम शामिल है। दरअसल, ईडी ने कोलकाता के विशेष पीएमएलए कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है। 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, ईडी ने नारद स्टिंग मामले में चार्जशीट दाखिल की। चार्जशीट में फिरहाद हकीम, मदन मित्रा, सुब्रत मुखर्जी, सोवन चटर्जी का नाम शामिल है। इन सभी को तलब किया गया है।

ईडी की चार्जशीट में पूर्व मंत्री मदन मित्रा और ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस छोड़ चुके सोवन चटर्जी का भी नाम है। इनके अलावा पुलिस अधिकारी एसएमएच मिर्जा का भी नाम शामिल है।

प्रमुख खबरें

केरलम के राज्यपाल के Instagram पर ‘भाजपा’ दिखने का आरोप, SFI पहुंची राष्ट्रपति के पास

deep sea तेल खोज के लिए विशेष OALP दौर, हर महीने मिलेगा बोली का अवसर

IPS अधिकारी Satyarth Aniruddha Pankaj का पहला कविता संग्रह आमुख Lucknow में हुआ रिलीज

Agniveer Scheme सफल साबित हुई, रक्षा बलों की समीक्षा पर हुआ बदलाव: Ashwini Vaishnaw